{"_id":"5db7ce758ebc3e01376ab337","slug":"pollution-levels-in-nalagarh-and-baddi-on-rise","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर नालागढ़ और बद्दी में चार गुणा बढ़ गया प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर नालागढ़ और बद्दी में चार गुणा बढ़ गया प्रदूषण
Tue, 29 Oct 2019 11:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर हिमाचल के नालागढ़ क्षेत्र में प्रदूषण सामान्य से चार गुणा अधिक बढ़ गया। पूरा औद्योगिक क्षेत्र रविवार को खतरनाक प्रदूषण की चपेट में रहा।फार्मा हब के रूप में विख्यात औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन प्रदूषण की समस्या से वैसे भी जूझ ही रहा है। यहां तक कि इस क्षेत्र के पानी और हवा के सैंपल पहले फेल हो चुके हैं, लेकिन दीपोत्सव पर चलाए गए पटाखों और आतिशबाजी से इस क्षेत्र का प्रदूषण का स्तर 250 के पर्टिकुलेट मैटर (पीएम) पार चला गया, जो कि बहुत ज्यादा रहा।
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत नालागढ़ में रविवार की रात्रि 11:46 बजे इस क्षेत्र के प्रदूषण का स्तर 256 पीएम पहुंच गया, जबकि बद्दी में प्रदूषण का स्तर इससे अधिक 270 पीएम के करीब रहा है। हालांकि सोमवार को दोपहर के बाद नालागढ़ क्षेत्र के प्रदूषण का स्तर 69 पीएम पर आ गया, लेकिन दीपावली पर चले आतिशबाजी और पटाखों के चलते इस क्षेत्र के प्रदूषण का स्तर और अधिक चला गया। उधर शिमला में दिवाली पर प्रदूषण का क्या स्तर रहा, इसकी जानकारी 24 घंटों के बाद पता चल पाएगी।
विज्ञापन