फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Politics: MP Pratibha Singh may be the new president of Himachal Congress

सियासत: सांसद प्रतिभा सिंह हो सकती हैं हिमाचल कांग्रेस की नई अध्यक्ष

Sun, 24 Apr 2022 01:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 24 Apr 2022 01:03 PM IST
सार

सांसद प्रतिभा सिंह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई अध्यक्ष हो सकती हैं। वीरभद्र कार्ड भुनाकर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नई मोर्चाबंदी की तैयारी में जुट गई है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू को चुनाव प्रचार कमेटी का अध्यक्ष बनाकर संतुलन साधने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Politics: MP Pratibha Singh may be the new president of Himachal Congress
सांसद प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा को मंडी संसदीय सीट के उपचुनाव में चारों खाने चित्त करने वाली सांसद प्रतिभा सिंह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई अध्यक्ष हो सकती हैं। वीरभद्र कार्ड भुनाकर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नई मोर्चाबंदी की तैयारी में जुट गई है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू को चुनाव प्रचार कमेटी का अध्यक्ष बनाकर संतुलन साधने का प्रयास किया जा रहा है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के प्लान पर कांग्रेस हाईकमान ने काम शुरू कर दिया है। एक-दो दिन के भीतर इस बाबत लिखित निर्देश जारी होने के आसार हैं।

विज्ञापन


हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सक्रियता बढ़ने के बाद कांग्रेस खेमे में हलचल मच गई है। तीन विधानसभा क्षेत्रों सहित मंडी संसदीय सीट पर जीत दर्ज करने के बावजूद प्रदेश कांग्रेस में छिड़ा द्वंद्व थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में पार्टी के बड़े खेमे ने हिमाचल कांग्रेस की राजनीति में लंबे समय पर एक छत्र राज करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को पार्टी की कमान थमाने की हाईकमान के पास जोरदार पैरवी की है। बीते दिनों कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हिमाचल कांग्रेस को लेकर छह सदस्यीय कमेटी भी गठित की है। दिल्ली में कोर कमेटी सदस्यों की एक अनौपचारिक बैठक भी हुई है।
विज्ञापन


बैठक में छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह का हिमाचल में प्रभाव अभी भी कायम होने पर सभी ने अपनी सहमति जताई है। ऐसे में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को एकजुट करने के लिए वीरभद्र फैक्टर को अमोघ अस्त्र माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस के अधिकांश नेता प्रतिभा सिंह के अध्यक्ष बनने पर मुखर नहीं होंगे। सुखविंद्र सुक्खू को चुनाव प्रचार कमेटी की कमान सौंप कर दूसरे धड़े को भी शांत रखने का प्रयास है। सुक्खू ने लंबे समय बाद शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचकर प्रेस वार्ता की है।अधिकांश समय पार्टी में नेतृत्व बदलाव को लेकर मुखर रहने वाले सुक्खू की बॉडी लैंग्वेज में भी अब बदलाव दिख रहा है। फिलहाल, सोमवार तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभा सिंह का रास्ता रोकने वाले मुंह की खाएंगे : सुधीर
 कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रतिभा सिंह का रास्ता रोकने के लिए पुरानी कट पेस्ट रिकॉर्डिंग चलाने वाले मुंह की खाएंगे। ये वही लोग हैं, जो मंडी उपचुनाव के लिए कहते थे कि सम्मानजनक हार होगी। आज जब मिलकर प्रदेश में बदलाव लाने की बात आती है तो कुछ आधारहीन लोग ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं और दुर्भाग्यवश पार्टी के पदाधिकारी भी हैं। समय आने पर खुले मंच से इनके नामों का खुलासा किया जाएगा। जो लोग राजनीति में सिर्फ  मतलब के लिए आए हैं और दूसरों का नाम खराब कर यह सोचते हैं कि वे बड़े हो जाएंगे। प्रदेश की जनता उन्हें कभी माफ  नहीं करेगी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed