फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Politics: 10 MLAs reached Delhi demanding change in Himachal Congress organization

सियासत: हिमाचल कांग्रेस संगठन में बदलाव की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचे 10 विधायक

Thu, 23 Dec 2021 10:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Dec 2021 10:38 AM IST
सार

सूत्रों ने बताया कि पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात में विधायकों ने विधानसभा चुनावों से पहले संगठन में बड़े बदलाव करने की वकालत की। विधायकों ने जल्द से जल्द संगठन को मजबूत करने के लिए बदलाव करने की मांग उठाते हुए सुक्खू को नेता विपक्ष या प्रदेश अध्यक्ष बनाने की पैरवी की। 

विज्ञापन
Politics: 10 MLAs reached Delhi demanding change in Himachal Congress organization
हिमाचल कांग्रेस कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन में बदलाव की मांग को लेकर 10 विधायकों ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पक्ष में मिले इन विधायकों ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात कर प्रदेश की राजनीति गरमा दी है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिल्ली में हुए इस शक्ति प्रदर्शन से पार्टी के दूसरे धड़े के नेताओं की धड़कने तेज हो गई हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात में विधायकों ने विधानसभा चुनावों से पहले संगठन में बड़े बदलाव करने की वकालत की। विधायकों ने जल्द से जल्द संगठन को मजबूत करने के लिए बदलाव करने की मांग उठाते हुए सुक्खू को नेता विपक्ष या प्रदेश अध्यक्ष बनाने की पैरवी की।
विज्ञापन


जुब्बल-कोटखाई से रोहित ठाकुर, अर्की से संजय अवस्थी समेत कांगड़ा, शिमला, सोलन और कुल्लू जिला से कई विधायक राजीव शुक्ला से मिले। सुक्खू गुट के इन विधायकों की कदमताल से प्रदेश में कांग्रेस की राजनीति में उबाल आ गया है। दूसरे धड़ों के विधायक और नेता भी दिन भी ये जानने में जुटे रहें कि कौन-कौन विधायक राजीव शुक्ला से मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों में दिल्ली में ऑपरेशन करवाने के बाद से सुक्खू वहीं स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उधर, बुधवार से नाहन में कांग्रेस का चार दिवसीय ट्रेनिंग कैंप शुरू हुआ। इसका शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद चंद्र कुमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, अजय महाजन, प्रकाश चौधरी और नीरज नैय्यर सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।

कांगड़ा को बड़ा पद देना कांग्रेस की मजबूरी
प्रदेश कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने के दौरान कांगड़ा जिला की अनदेखी करना पार्टी पर भारी पड़ सकता है। प्रदेश की सत्ता का रास्ता सबसे बड़े जिला कांगड़ा से होकर जाता है। कांगड़ा से किसी नेता की संगठन के बड़े पद पर ताजपोशी ना होने से पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में कांगड़ा जिला को पार्टी में बड़ा पद देना मजबूरी भी बन गया है।


रामलाल ठाकुर ने सोनिया गांधी से की मुलाकात
कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। रामलाल ठाकुर ने बताया कि इस दौरान वर्ष 2022 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस की भावी चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती को लेकर चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed