फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Political uproar in Himachal on CPS issue, Minister Yadavendra Goma and MP Harsh Mahajan said this

Shimla: सीपीएस मामले पर हिमाचल में सियासी घमासान, मंत्री यादवेंद्र गोमा और सांसद हर्ष महाजन ने ये कहा

Sat, 16 Nov 2024 06:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Nov 2024 06:32 PM IST
सार

शनिवार को जारी प्रेस बयान में आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा ने कहा कि प्रदेश के भाजपा नेताओं को भ्रामक बयानबाजी करने का संक्रमण हो गया है।

विज्ञापन
Political uproar in Himachal on CPS issue, Minister Yadavendra Goma and MP Harsh Mahajan said this
मंत्री यादवेंद्र गोमा और सांसद हर्ष महाजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्य संसदीय सचिवों (सीपीएस) के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है।  शनिवार को जारी प्रेस बयान में आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा ने कहा कि प्रदेश के भाजपा नेताओं को भ्रामक बयानबाजी करने का संक्रमण हो गया है। वे देश में जगह-जगह घूमकर हिमाचल की छवि को खराब करने का असफल प्रयास कर रहे हैं।  गोमा ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल लगभग 1600 किलोमीटर दूर जाकर झारखंड में राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने डॉ. बिंदल से पूछा कि वह यह बताएं कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान उन्हें मंत्री पद से हटाया क्यों गया था। ऐसी क्या वजह थी कि उन्हें संगठन और सरकार दोनों जगह दरकिनार किया गया। आयुष मंत्री ने कहा कि डॉ. बिंदल को यह समझना चाहिए कि देशभर में देवभूमि हिमाचल की छवि स्वच्छ, ईमानदार और सशक्त राज्य की है।

विज्ञापन


वह वोटों की राजनीति के लिए गलत बयानबाजी कर प्रदेश की छवि को आहत करने का प्रयास कर रहे हैं। वह झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर राजनीतिक पैंतरेबाजी कर रहे हैं जबकि तथ्यों से सभी लोग भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता झूठ बोलकर हिमाचल प्रदेश के लोगों के स्वाभिमान को आहत कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि प्रदेश सरकार ने अपने 23 माह के कार्यकाल के दौरान अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश सरकार ने लगभग 30 हजार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा निम्न स्तर की राजनीति कर रही है और राजनीतिक स्वार्थ के लिए भ्रामक और तथ्यहीन जानकारी फैला रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अनेक महत्त्वाकांक्षी योजनाएं और कार्यक्रम आरंभ किए हैं। मुख्यमंत्री स्वयं दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों के घर-द्वार जाकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। मंत्रिमंडल के सदस्य भी जनसमस्याओं का समाधान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी और अस्थिरता थी: हर्ष
वहीं, भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी और अस्थिरता थी और इसलिए उन्होंने (सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू) ये नियुक्तियां कीं और उन्हें वे सभी सुविधाएं दीं जो मंत्रियों को मिलती हैं। कोई भी सरकार विधि आयोग की राय को दरकिनार कर कोई निर्णय नहीं लेती। हम वसूली के लिए दबाव डालेंगे और अगर हमें इसके लिए अलग से मुकदमा दायर करना पड़ा तो हम वह भी करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीएस मामले में भाजपा नेता फैला रहे भ्रम : चौहान
 मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि छह सीपीएस की नियुक्तियों के मामले में उच्च न्यायालय के निर्णय का वह स्वागत करते हैं। सरकार इस मामले को लेकर अब उच्चतम न्यायालय में गई है। भाजपा के नेता असम के एक इसी तरह के कानून को लेकर इस मामले में भ्रम फैला रहे हैं, जो हिमाचल प्रदेश पर लागू होगा या नहीं होगा, यह उच्चतम न्यायालय पर निर्भर करेगा।
शनिवार को राज्य सचिवालय में पत्रकार वार्ता में चौहान ने कहा कि छह सीपीएस की नियुक्तियां मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हितों को ध्यान में रखकर ही की थीं। लेकिन भाजपा का तो एक राग विरोध करना ही है। भाजपा ने प्रदेश सरकार को गिराने का असफल प्रयास किया।

इसको लेकर ऑपरेशन लोटस चलाया, मगर मुख्यमत्री की राजनीतिक सूझबूझ ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। पूर्व भाजपा सरकार ने जिस तरह से हिमाचल प्रदेश को आर्थिक रूप से कमजोर हालत में छोड़ा था। उसके बावजूद मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपनी दूरदर्शिता, कड़ी मेहनत तथा पक्के इरादे के चलते प्रदेश को लगातार विकास के पथ पर अग्रसर करने का काम किया है। चौहान ने कहा कि जब-जब हिमाचल से अनुराग ठाकुर, जयराम ठाकुर और राजीव बिंदल जैसे नेता दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं, तब-तब यह नेता हिमाचल के बारे में झूठा प्रचार करके जनता के बीच भ्रम फैलाने का कुत्सित कार्य करते हैं। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने सुक्खू सरकार को आर्थिक प्रबंधन में अक्षम ठहराकर हिमाचल सरकार को बदनाम करने का काम किया था। मगर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कर्मचारियों को वेतन एवं पेंशन समय पर देकर स्वयं को साबित किया कि वह एक सक्षम मुख्यमंत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed