फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   polio drops will administer to children up to five years of age on March 3 in Himachal

Polio Drops: हिमाचल 3 मार्च को पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप्स

Sat, 24 Feb 2024 06:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Feb 2024 06:51 PM IST
सार

प्रदेश के 5,870 बूथों और 257 मोबाइल टीमों के माध्यम से 59 लाख, 65 हजार 170 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
polio drops will administer to children up to five years of age on March 3 in Himachal
पोलियो की खुराक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में 3 मार्च को पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को स्वास्थ्य केंद्रों, बूथों और मोबाइल टीमों द्वारा पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। प्रदेश के 5,870 बूथों और 257 मोबाइल टीमों के माध्यम से 59 लाख, 65 हजार 170 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रवासी श्रमिकों के बच्चों को पोलियो की खुराक देने पर विशेष बल दिया जाएगा। यह जानकारी स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी ने दी है। सुधा ने शुक्रवार को शिमला में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में 3 मार्च को आयोजित किए जाने वाले टीकाकरण की तैयारी संबंधी बैठक की अध्यक्षता की।

विज्ञापन


राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण के महत्व पर बल देते हुए एम सुधा देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वस्थ बच्चों के लक्ष्य की प्राप्ति से स्वस्थ हिमाचल का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म नियोजन और आशा वर्कर व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सहायता से इस अभियान को सफल बनाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत बिलासपुर, कांगड़ा, किन्नौर, मण्डी, सिरमौर और ऊना जिला के 2,64,426 लोगों का बीसीजी टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। बीसीजी टीकाकरण टीबी की बीमारी को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन


बैठक में राष्ट्रीय पोलियो अभियान और एडल्ट बीसीजी टीकाकरण के संबंध में की जाने वाली पूर्व तैयारियों के बारे में संबंधित विभागीय अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई। डॉ. संजय रनौत ने प्लस पोलियो टीकाकरण और डॉ रविद्र ने एडल्ट बीसीजी पर अपनी प्रस्तुति दी। निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक प्रियंका वर्मा और अन्य अधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed