फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Policy for HRTC Peace Meal Workers Notified

एचआरटीसी: अनुबंध पर आएंगे पीसमील वर्कर, अधिसूचना जारी

Tue, 28 Dec 2021 06:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Dec 2021 06:25 PM IST
सार

उल्लेखनीय है कि करीब 20 दिन से ज्यादा 989 पीस मील वर्कर हड़ताल पर रहे थे।  हड़ताल से बिना मरम्मत बसें खड़ी होने के बाद राज्य सरकार ने इन्हें अनुबंध नीति के तहत लाने का फैसला ले लिया था। अब इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन
Policy for  HRTC Peace Meal Workers Notified
पीस मील वर्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) में सेवाएं दे रहे पीसमील वर्कर( वर्कशॉप में कार्यरत) अनुबंध पर आएंगे। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। पांच साल सेवाएं देने के साथ डिप्लोमा और वर्कशाप में बिना डिप्लोमा छह साल के अनुभव वाले वर्करों को इसका फायदा होगा। अन्य छूटे वर्करों को 31 मार्च तक अनुबंध पर लाया जाएगा। एचआरटीसी की निदेशक मंडल की बैठक में पीसमील कर्मियों को अनुबंध पर लाने का फैसला हुआ था। अब इसकी अधिसूचना जारी की गई है। वर्तमान में ऐसे 755 पीसमील वर्कर पात्र हैं। 631 पदों पर इन्हें नियुक्तियां दी जाएंगी।

विज्ञापन


शेष पीसमील वर्करों को 31 मार्च व 30 सितंबर 2022 तक रिक्त होने वाले पदों के अनुसार अनुबंध पर लाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर 20 दिन हड़ताल की थी, ऐसे में वर्कशाप में बसें ठीक करने का काम ठप हो गया था। तकनीकी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव पूर्ण चंद ने बताया कि सरकार के इस फैसले से तकनीकी कर्मचारी और पीसमील वर्करों को फायदा हुआ है। परिवहन संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खमेंद्र गुप्ता ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed