{"_id":"640f47c19ab734d7340e0a69","slug":"police-took-three-people-into-custody-in-aadhaar-card-forgery-case-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: आधार कार्ड फर्जीवाड़े मामले में पुलिस ने तीन लोगों को लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: आधार कार्ड फर्जीवाड़े मामले में पुलिस ने तीन लोगों को लिया हिरासत में
Mon, 13 Mar 2023 09:27 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 13 Mar 2023 09:27 PM IST
सार
फर्जीवाड़े में चंबा पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मामले को लेकर इन लोगों से जुड़े बैंक सहित अन्य रिकॉर्ड की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस जल्द इस मामले में गिरफ्तारियां भी कर सकती है।
विज्ञापन
हिरासत में लिया(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आधार कार्ड फर्जीवाड़े में चंबा पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मामले को लेकर इन लोगों से जुड़े बैंक सहित अन्य रिकॉर्ड की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस जल्द इस मामले में गिरफ्तारियां भी कर सकती है। ये लोग आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी तथा झारखंड और बंगाल में फर्जी आधार कार्ड बनाने से संबंधित हैं।
विज्ञापन
झारखंड और बंगाल में हिमाचल के ऑपरेटरों की आईडी से जाली आधार कार्ड मामला पुलिस के सामने आया है। यह मामला बड़े स्तर पर जुड़ा हो सकता है। इसलिए पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। अभी जो लोग हिरासत में लिए गए हैं वे सभी लोग बाहरी राज्यों से संबंधित हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। मामले में जल्द गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
विज्ञापन