फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Police sent back 120 pilgrims going on Shrikhand Yatra

Kullu: श्रीखंड महादेव यात्रा पर जा रहे 120 यात्री पुलिस ने वापस भेजे, जानें वजह

Mon, 24 Jun 2024 05:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आनी(कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी(कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Jun 2024 05:36 PM IST
सार

बाहरी राज्यों से आ रहे यात्रियों ने इस कार्रवाई पर नाराजगी भी व्यक्त की, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है। 

विज्ञापन
Police sent back 120 pilgrims going on Shrikhand Yatra
श्रीखंड महादेव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

आधिकारिक तौर पर शुरू होने से पहले ही श्रीखंड महादेव यात्रा पर जा रहे 120 यात्रियों को पुलिस ने वापस भेज दिया। बीते दिन सिंहगाड में तैनात पुलिस टीम ने इन यात्रियों को वापस भेजा। बाहरी राज्यों से आ रहे यात्रियों ने इस कार्रवाई पर नाराजगी भी व्यक्त की, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


क्योंकि अभी तक यहां तीन लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं, जिसमें से दो बाहरी राज्यों से संबंध रखते थे। इनकी ग्लेशियर से पैर फिसलकर मौत हुई है। श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट देश की कठिनतम यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा की तिथि घोषित कर दी है, लेकिन यात्री पहले ही यात्रा पर जाने लगे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस और प्रशासन यात्रा पर जाने वाले लोगों को पहले ही पड़ाव सिंहगाड में रोक रहा है। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि श्रीखंड जाने वाले रास्तों में पुलिस के कुछ जवान वर्दी और कुछ सिविल ड्रेस में तैनात किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक तौर पर श्रीखंड यात्रा 14 से 27 जुलाई तक चलेगी। ऑनलाइन पंजीकरण भी शुरू हो चुका है। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि यात्रा शुरू होने के बाद यदि यात्रा किन्हीं कारणों से स्थगित की जाती है, तो पंजीकरण शुल्क वापस नहीं होगा। उन्होंने शिव भक्तों से अनुरोध किया है कि जब आधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू होगी, तभी इस यात्रा में शामिल हों।

यहां करें आनलाइन पंजीकरण
आनलाइन पंजीकरण के लिए वेब पोर्टल https://shrikhandyatra.hp.gov.in/ पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed