{"_id":"647c84f92f63fdc96c0e283a","slug":"police-raids-at-many-places-in-mandi-sundernagar-and-balh-regarding-spurious-liquor-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नकली शराब को लेकर मंडी, सुंदरनगर और बल्ह में कई जगह पुलिस के छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नकली शराब को लेकर मंडी, सुंदरनगर और बल्ह में कई जगह पुलिस के छापे
Sun, 04 Jun 2023 06:06 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 04 Jun 2023 06:06 PM IST
सार
प्रदेश के जिला ऊना में नकली होलोग्राम और मार्का स्टीकर वाली शराब मामले में रोजाना हो रहे नए-नए खुलासों को देखते हुए मंडी पुलिस भी अलर्ट है। पिछले कुछ दिन में जिले भर में नकली शराब को लेकर संदिग्ध स्थानों पर छापे मारे गए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में नकली होलोग्राम और मार्का स्टीकर वाली शराब मामले में रोजाना हो रहे नए-नए खुलासों को देखते हुए मंडी पुलिस भी अलर्ट है। पिछले कुछ दिन में जिले भर में नकली शराब को लेकर संदिग्ध स्थानों पर छापे मारे गए हैं। जिले भर में पुराने आरोपियों के ठिकानों और संदिग्ध स्थानों पर छापे मारे गए हैं। पुलिस जहरीली शराब मामले के पुराने आरोपियों की गतिविधियों पर भी नजर रख रही है। पुलिस टीमों ने सबसे अधिक सुंदरनगर, मंडी और बल्ह में विभिन्न जगह छापे मारे हैं। इस दौरान कुल सात मामले पंजीकृत भी हुए हैं, लेकिन इनमें कोई भी मामला जहरीली शराब का नहीं हैं। जिले में दिन-रात वाहनों और संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि जहरीली शराब पीने से मंडी के सुंदरनगर में 18 जनवरी 2021 को आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में गौरव मिन्हास मुख्य सरगना था। इस प्रकरण में सुंदरनगर के कुछ शराब ठेकेदार और अन्य लोग भी शामिल रहे हैं। उधर, ऊना के बहडाला में एक बार फिर से 26 मई को नकली शराब पकड़े जाने के बाद गौरव मिन्हास फिर से अपने कारोबार को लेकर चर्चा में आया है। उधर, एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस ने जहरीली शराब मामले को देखते हुए जिले में अलर्ट किया है। सभी थानों और चौकियों को संदिग्धों पर नजर रखने को कहा है।
विज्ञापन
धर्मपुर और मंडी में पकड़ी 57 पेटी शराब
उधर, जिला पुलिस ने नाके लगाए हैं। इसी के चलते जिले के मंडी और धर्मपुर में देसी शराब की 57 पेटियां पकड़ी गई हैं। यह शराब अलग-अलग वाहनों से पकड़ी गई है। मंडी में पुलिस ने युवक से 15 पेटी तो धर्मपुर में कार से छह पेटी और टाटा सूमो से 40 पेटी शराब बरामद की है। हालांकि, कई मामलों में रोजाना शराब पकड़ी जा रही है।
विज्ञापन
वोल्वो बसों, होटल, ढाबों का किया जा रहा निरीक्षण
पुलिस और आबकारी एवं कराधान विभाग ने जिले में विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान वाहनों, बाहरी राज्यों की गाड़ियों, होटल, ढाबों, वोल्वो बसों की चेकिंग के अलावा संदिग्ध स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है।