फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   police looking for main accused Bansal's friend Khan in counterfeit medicine case

Counterfeit Medicine Case: नकली दवा मामले में मुख्य आरोपी बंसल के दोस्त खान की तलाश

Wed, 07 Dec 2022 11:46 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Dec 2022 11:46 AM IST
सार

 प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में तैयार की गई नामी कंपनियों की नकली दवा मामले में पुलिस को खान नाम के आदमी की तलाश है। खान मुख्य आरोपी मोहित बंसल का साथी है। बताया जा रहा है कि खान उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

विज्ञापन
police looking for main accused Bansal's friend Khan in counterfeit medicine case
जांच(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में तैयार की गई नामी कंपनियों की नकली दवा मामले में पुलिस को खान नाम के आदमी की तलाश है। खान मुख्य आरोपी मोहित बंसल का साथी है। बताया जा रहा है कि खान उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला है कि बंसल इसे नकली दवाइयां सप्लाई करता था। नकली दवाओं का मामला सामने आने के बाद से खान अंडरग्राउंड है। उत्तर प्रदेश में दस्तक देने के बाद भी खान नहीं मिला है। अब इसे पकड़ने के लिए पुलिस बद्दी, उत्तर प्रदेश में दौड़ धूप कर रही है। 

विज्ञापन


दवा नियंत्रक अधिकारियों का मानना है कि जांच में यह पाया गया है कि बद्दी में जब नकली दवाइयां तैयार होती थीं तो मुख्य आरोपी अपने सामने दवाइयां पैक कराता था। इसके बाद इन्हें छोटी गाड़ी में उत्तर प्रदेश भिजवाया जाता था। अभी तक इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अभी और लोगों की भी गिरफ्तारियां होनी हैं। आरोपियों ने चार महीने में एक करोड़ से ज्यादा की नकली दवाइयां बनाई हैं। इन दवाइयों को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा मशीनरियां, उपकरणों को भी कब्जे में लिया गया है। नकली दवा मामले में प्रदेश सरकार ने देशभर में अलर्ट किया है। प्रदेश सरकार को आशंका है कि आरोपी ने उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी नकली दवाइयों की सप्लाई की होगी। प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पंडा ने कहा कि प्रदेश सरकार इस मामले को गंभीरता से देख रही है। दवा नियंत्रक अधिकारियों से प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट ली जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed