फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Police destroyed 468 opium plants in remote Salana village of Karsog.

Mandi News: करसोग के दुर्गम सलाना गांव में पुलिस ने नष्ट किए अफीम के 468 पौधे

Mon, 22 Apr 2024 05:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , करसोग (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी , करसोग (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Apr 2024 05:28 PM IST
सार

जानकारी की अनुसार करसोग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करसोग के अति दुर्गम क्षेत्र दुरकनु के गांव सलाना डाकघर कांडा में छापामारी करते हुए एक व्यक्ति की ओर से खेतों में अवैध रूप से उगाए अफीम के 468 पौधे बरामद किए। 

विज्ञापन
Police destroyed 468 opium plants in remote Salana village of Karsog.
पुलिस ने नष्ट किए अफीम के 468 पौधे - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी जिले के करसोग पुलिस दल ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर दुर्गम क्षेत्र दुरकनु के सलाना गांव में अफीम के 468 पौधे नष्ट किए हैं। मकान की तलाशी लेने पर पुलिस को बिना लाइसेंस बंदूक मिली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।  जानकारी की अनुसार करसोग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करसोग के अति दुर्गम क्षेत्र दुरकनु के गांव सलाना डाकघर कांडा में छापामारी करते हुए एक व्यक्ति की ओर से खेतों में अवैध रूप से उगाए अफीम के 468 पौधे बरामद किए। मौके पर पहुंचे पुलिस दल को देख एक व्यक्ति जंगल की तरफ भाग गया। पुलिस दल ने मौके पर अफीम के छोटे और बड़े पौधों को नष्ट कर दिया।

विज्ञापन


खेत में अफीम के पौधे नष्ट करने के बाद वापस लौटी टीम को आरोपी व्यक्ति की गोशाला के आसपास भी अफीम के पौधे मिले।  पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के घर की तलाशी ली तो यहां बिना लाइसेंस  की एक बंदूक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत दो मामले दर्ज किए हैं। आरोपी की पहचान भीम सिंह गांव सलाना डाकघर कांडा के रूप में हुई है। उधर, थाना प्रभारी मोहन जोशी ने बताया कि पुलिस ने छापामारी कर खेत में अफीम के 468 पौधे नष्ट किए हैं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed