फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Police arrested another accused in fake call center case from Bathinda

Solan News: फर्जी कॉल सेंटर मामले में पुलिस ने एक और आरोपी बठिंडा से दबोचा

Thu, 09 Nov 2023 07:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Nov 2023 07:08 PM IST
सार

पुलिस ने पंजाब के बठिंडा से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने बैंक खातों की चल रही जांच के आधार पर की है। इसमें संबंधित आरोपी के खाते में 7.5 लाख की संदिग्ध ट्रांजेक्शन पाई गई थी। वहीं पुलिस आरोपी को लेकर सोलन पहुंच गई है।

विज्ञापन
Police arrested another accused in fake call center case from Bathinda
आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्जी कॉल सेंटर मामले में पुलिस ने पंजाब के बठिंडा से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने बैंक खातों की चल रही जांच के आधार पर की है। इसमें संबंधित आरोपी के खाते में 7.5 लाख की संदिग्ध ट्रांजेक्शन पाई गई थी। वहीं पुलिस आरोपी को लेकर सोलन पहुंच गई है। पुलिस के अनुसार सोलन पुलिस ने कनाडा का वीजा लगाने वाले फर्जी कॉल सेंटर के मामले में अभी तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की आगामी जांच में बैंक खातों की केवाईसी डिटेल्स का विश्लेषण और आरोपियों के नेटवर्क का पता लगाकर आरोपी वकील सिंह पुत्र करम सिंह निवासी बठिंडा, पंजाब को थाना धर्मपुर की टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के एक बैंक खाते से 7.5 लाख से ज्यादा के संदिग्ध ट्रांजेक्शन किए गए हैं। उधर, एएसपी सोलन योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें कई और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


यह है मामला
धर्मपुर में फर्जी कॉल सेंटर से कनाडा में नौकरी देने के नाम पर ठगी की जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने पहले भी पंजाब के चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ था कि संबंधित आरोपी अभी तक 600 से अधिक लोगों को शिकार बना चुके है। मामले की जांच करते हुए जब फर्जी सेंटर के बैंक खाते की जांच की गई तो उसमें कई संदिग्ध बैंक ट्रांजेक्शन मिलीं। इसमें बैंक अकाउंट के मालिक आरोपी मनी सिंह पुत्र राजू सिंह निवासी पंजाब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लोगों को कनाडा में ड्राइवर, हेल्पर, मेकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, अकाउंटेंट, शेफ, डाइनिंग सुपरवाइजर, फैक्ट्री वर्कर, बिजनेस आदि की नौकरी का लालच देकर उनसे पैसा ऐंठ रहे थे। इन्होंने फेसबुक पेज भी बनाए हैं, जिसके माध्यम से भी ये लोगों को संपर्क कर रहे थे। ये आरोपी बाहरी देशों जैसे ओमान, सऊदी अरब, बांग्लादेश, पाकिस्तान आदि में रहने वाले भारतीय लोगों से भी ठगी कर रहे थे, जो कनाडा जाने के इच्छुक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed