फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Poisonous Liquor Case: Five more accused arrested from Bilaspur and Mandi, to be presented in court on February 8

जहरीली शराब मामला: बिलासपुर और मंडी से पांच और आरोपी गिरफ्तार, आठ फरवरी को अदालत में किए जाएंगे पेश

Mon, 07 Feb 2022 09:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Feb 2022 09:43 PM IST
सार

सुंदरनगर में जहरीली शराब से सात मौतों के मामले में एसआईटी ने पांच और गिरफ्तारियां की हैं। आरोपियों में तीन सलापड़ के दुकानदार हैं। जल्द कुछ और गिरफ्तारियां भी संभव हैं। अब तक एसआईटी 25 गिरफ्तारियां कर चुकी है।

विज्ञापन
Poisonous Liquor Case: Five more accused arrested from Bilaspur and Mandi, to be presented in court on February 8
शराब( सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सुंदरनगर में जहरीली शराब से सात मौतों के मामले में एसआईटी ने पांच और गिरफ्तारियां की हैं। आरोपियों में तीन सलापड़ के दुकानदार हैं। जल्द कुछ और गिरफ्तारियां भी संभव हैं। अब तक एसआईटी 25 गिरफ्तारियां कर चुकी है। पांच की संपत्तियों की जांच के बाद मामला ईडी को सौंपा गया है। 13 आरोपी पुलिस रिमांड और 12 न्यायिक हिरासत में हैं। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपियों को मंडी और बिलासपुर से पकड़ा गया है। बिलासपुर जिले के बरमाणा से एसआईटी ने एक कबाड़ी को पकड़ा है। आरोपी कश्मीर सिंह गांव खतेहड़ पर सलापड़ के सप्लायर रविंद्र कुमार उर्फ रवि को अयोध्या भागने में मदद करने और नकली शराब के साक्ष्य मिटाने का आरोप है।

विज्ञापन


रविंद्र ने पूछताछ के दौरान कश्मीर सिंह का नाम लिया था। निशानदेही पर नदी में फेंकी गई शराब की कई बोतल एसआईटी ने बरामद की है। आरोपी दलीप कुमार निवासी सलापड़ की दुकान से 999 अंग्रेजी शराब की 28 पेटियां, नरेश कुमार सुदाहण से वीआरवी फूल्स और 999 शराब की करीब दस पेटियां मिली थीं। सुलेंद्र कुमार सलापड़ के सरोह गांव का है। उस पर दुकानदारी की आड़ में अवैध शराब बेचने का आरोप है। सुरेंद्र बिलासपुर का कबाड़ी है। एसपी ने कहा कि पांचों आरोपियों को मंगलवार अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed