फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PMGSY: Himachal gets Rs 262.75 crore from Centre for 40 roads

पीएमजीएसवाई: हिमाचल की 40 सड़कों के लिए केंद्र से मिले 262.75 करोड़ रुपये

Tue, 11 Feb 2025 12:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Feb 2025 12:23 PM IST
सार

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के ग्रामीण कनेक्टिविटी डिविजन के निदेशक देवेंद्र कुमार ने इस संबंध में प्रधान सचिव लोक निर्माण और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को पत्र भेजा है।

विज्ञापन
PMGSY: Himachal gets Rs 262.75 crore from Centre for 40 roads
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में मिला बजट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की 40 सड़कों के लिए केंद्र सरकार से करीब 262.75 करोड़ रुपये आए हैं। यह बजट प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जारी किया गया है। 159 करोड़ रुपये की रकम 2023-24 वर्ष के लिए लागू की गई है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के ग्रामीण कनेक्टिविटी डिविजन के निदेशक देवेंद्र कुमार ने इस संबंध में प्रधान सचिव लोक निर्माण और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को पत्र भेजा है। इस बजट को पीएमजीएसवाई-तीन बैच-एक की मद के तहत दिया गया है।
विज्ञापन


इसे वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत केंद्रीय मदद के रूप में जारी किया गया है। यह पीएमजीएसवाई के दूसरे अंश की पहली किस्त के रूप में दिया है। इसके अलावा प्रशासनिक फंड के लिए भी केंद्र सरकार से 3.75 करोड़ रुपये की मदद आई है। केंद्र सरकार से आए पत्र के अनुसार हिमाचल प्रदेश ग्राम सड़क विकास एजेंसी को 30 दिन के भीतर राज्य की हिस्सेदारी देनी होगी। अगर तय समय के अंदर यह हिस्सा नहीं दिया तो 7 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed