{"_id":"6294a24f3ddaf02dd01c213c","slug":"pm-shimla-visit-there-will-be-a-holiday-in-the-electricity-board-headquarter-kumar-till-two-o-clock-in-the-afternoon","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Shimla Visit: बिजली बोर्ड मुख्यालय कुमार में दोपहर दो बजे तक रहेगा अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Shimla Visit: बिजली बोर्ड मुख्यालय कुमार में दोपहर दो बजे तक रहेगा अवकाश
Mon, 30 May 2022 04:27 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 30 May 2022 04:27 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को केंद्र सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शिमला आ रहे हैं। इसके चलते बिजली बोर्ड प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों के हित में मंगलवार दोपहर तक अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
राज्य बिजली बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य बिजली बोर्ड के राजधानी स्थित मुख्यालय कुमार हाउस में मंगलवार को 2:00 बजे तक अवकाश रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को केंद्र सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शिमला आ रहे हैं। प्रधानमंत्री अनाडेल मैदान में मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे पहुंचेंगे। यहां से रिज मैदान तक जाएंगे।
विज्ञापन
करीब 12:30 बजे प्रधानमंत्री इसी रूट से वापस जाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने अनाडेल से कुमार हाउस होते हुए विधानसभा मार्ग पर मंगलवार सुबह 7:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी है। इसके चलते बिजली बोर्ड प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों के हित में मंगलवार दोपहर तक अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन