{"_id":"5f75e0088ebc3eefb9089d44","slug":"pm-rohtang-tour-12-drones-and-air-force-chopper-monitoring-from-ground-to-sky","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम रोहतांग दौरा: जमीन से आसमान तक निगरानी कर रहे 12 ड्रोन और वायुसेना का चॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम रोहतांग दौरा: जमीन से आसमान तक निगरानी कर रहे 12 ड्रोन और वायुसेना का चॉपर
Thu, 01 Oct 2020 07:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 Oct 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
रोहतांग में सुरक्षा घेरा सख्त
- फोटो : अमर उजाला
अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को अब कुछ ही समय शेष है। एसपीजी, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मनाली से सिस्सू तक सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया है। जमीन से आसमान तक एक दर्जन ड्रोन कैमरे और वायुसेना का चॉपर पूरे इलाके में निगरानी कर रहे हैं। सासे हेलीपैड, सोलंगनाला और सिस्सू पुलिस छावनी में तब्दील हो गए हैं। गुरुवार को सासे हेलीपैड से मोदी के काफिले में शामिल होने वाले करीब दो दर्जन वाहनों ने सोलंगनाला होकर अटल टनल के साउथ और नॉर्थ पोर्टल से सिस्सू तक रिहर्सल की।
विज्ञापन
सासे के साथ भुंतर एयरपोर्ट पर वायुसेना के हेलीकाप्टर ने ट्रायल लैंडिंग भी की। पलचान और वशिष्ठ नाके में अनावश्यक लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। दोनों चेक पोस्ट पर सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों के डेढ़ हजार से ज्यादा जवानों ने सुरक्षा का जिम्मा संभाल रखा है। प्रधानमंत्री सबसे पहले लाहौल के सिस्सू और फिर सोलंगनाला में लोगों को संबोधित करेंगे। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पीएम की सुरक्षा में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन