हिमाचल: सुरक्षा कारणों से एक दिन ही होगा मोदी का कार्यक्रम, यहां देखें संभावित शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि अटल टनल रोहतांग का लोकार्पण करने के लिए 3 अक्तूबर को आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब सुरक्षा कारणों से केलांग में रात को नहीं रुकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा पर बने हालात के अलावा रात में किसी आपात स्थिति में बचाव कार्य में मुश्किल आने की आशंका को देखते हुए पीएमओ ने रात में रुकने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया है। अब पीएम का एक दिन का ही कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम सुबह 9 से दोपहर 2 बजे के बीच पूरा किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी प्रधानमंत्री के साथ रहेंगे।
पीएम मोदी का संभावित शेड्यूल
7.50 : पीएम मोदी चंडीगढ़ पहुंचेंगे
7.55 : हेलीकॉप्टर से सासे हेलीपैड मनाली के लिए उड़ान भरेंगे
9.10 : सासे पहुंचेंगे। 9.15 बजे सड़क मार्ग से सासे विश्राम गृह के लिए रवाना होंगे
9.20 : पीएम विश्राम गृह पहुंचेंगे
9.35 : सड़क मार्ग से साउथ पोर्टल अटल टनल के लिए रवाना होंगे
10.00 : साउथ पोर्टल अटल टनल पहुंचेंगे
11.50 : नोर्थ पोर्टल के लिए रवाना होंगे
12.00 : सिस्सू पहुंचेंगे, 12.50 बजे सोलंग वैली के लिए रवाना होंगे
1.15 : नोर्थ पोर्टल पहुंचेंगे, यहां कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे
2.05 : सासे हेलीपैड के लिए रवाना होंगे
2.15 : बजे हेलीपैड पहुंचेंगे
2.20 : हेलीकाप्टर से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे
अटल की घोषणा के भी गवाह थे मोदी
मुख्यमंत्री ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी के मित्र व खोलान गांव निवासी टशी दवा अकसर उन्हें लाहौल की परेशानी को बताया करते थे। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस टनल को बनाने की 2000 में लाहौल में इसकी घोषणा की थी। इसके बाद जून 2002 में इसकी नींव रखी थी। जब वाजपेयी ने टनल की घोषणा की थी, उस समय भी वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके साथ मौजूद थे।
लाहौल की बदल जाएगी तस्वीर
सीएम ने कहा कि अटल टनल से सफर शुरू होने से लाहौल घाटी की तस्वीर बदल जाएगी। घाटी में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस क्षेत्र के कृषि बागवानी के साथ साथ कैश क्रॉप व फूल के व्यापार को भी पंख लगेंगे। चंबा के पांगी, किलाड़ तक इस टनल का प्रभाव देखने को मिलेगा।