{"_id":"5fac138c54440f794c71a435","slug":"pm-modi-shouts-nadda-ji-go-ahead-happy-atmosphere-in-himachal-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने लगाया 'नड्डा जी आगे बढ़ो' का नारा, हिमाचल में भी खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने लगाया 'नड्डा जी आगे बढ़ो' का नारा, हिमाचल में भी खुशी का माहौल
Wed, 11 Nov 2020 10:09 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
जेपी नड्डा (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कद फिर ऊंचा किया है। इससे हिमाचल में खुशी का माहौल है। पीएम नरेंद्र मोदी ने बेहतरीन चुनाव रणनीति के लिए नड्डा की पीठ थपथपाई। यही नहीं, उन्होंने 'नड्डा जी आगे बढ़ो, हम आपके साथ हैं ' का नारा भी लगाया। उन्होंने नड्डा के बिहार विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों में उपचुनावों के प्रबंधन को भी सराहा। पीएम मोदी ने नई दिल्ली में बिहार विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों के उपचुनावों में हुई जीत के दौरान अपने भाषण में नड्डा की तारीफों के पुल बांध दिए।
विज्ञापन
इससे हिमाचल प्रदेश के भाजपा नेताओं में भी खुशी की लहर दौड़ गई। हिमाचल मूल के नेता का देश की सत्तासीन पार्टी के मुखिया की कमान मिलना ही बड़ी बात है, मगर अब बिहार की फतह के बाद जिस तरह से मोदी ने इसका श्रेय नड्डा के चुनावी प्रबंधन को दिया है। यह नड्डा के लिए ही नहीं, हिमाचल के लिए भी बड़ी बात है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत करने वाले जगत प्रकाश नड्डा जिस तरह से एक के बाद दूसरे मुकाम को हासिल करते जा रहे हैं, यह यहां के राजनेताओं के लिए भी प्रेरणादायी है।
विज्ञापन