फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   plastic packing park establish in Himachal Pradesh

हिमाचल में 85 करोड़ से स्थापित होगा प्लास्टिक पैकिंग पार्क

Sat, 06 Feb 2021 10:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 06 Feb 2021 10:48 AM IST
विज्ञापन
plastic packing park establish in Himachal Pradesh
उद्योग- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार की वित्तीय मदद से 85 करोड़ रुपये की लागत से प्लास्टिक पैकिंग पार्क स्थापित किया जाएगा। प्रदेश में स्थापित उद्योगों की पैकिंग जरूरतों को पूरा करने में पार्क में स्थापित उद्योग मदद करेंगे। इसमें प्लास्टिक बोतलें, प्लास्टिक और फार्मा उद्योगों के लिए पैकिंग सामग्री बनेगी। प्रदेश सरकार ने प्लास्टिक पैकिंग पार्क स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन


केंद्र का एक दल अब प्रस्तावित प्लास्टिक पार्क के लिए चिह्नित स्थान का जायजा लेने के लिए मार्च में आ रहा है। केंद्र से मंजूरी के बाद हिमाचल को पार्क के लिए 40 करोड़ की राशि जारी होगी। शेष राशि राज्य सरकार स्वयं वहन करेगी। प्लास्टिक पार्क के लिए नालागढ़ में सौ एकड़ जमीन चिह्नित की गई है।
विज्ञापन


वर्तमान में प्रदेश के उद्योगों की प्लास्टिक पैकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए बाहरी राज्यों का रुख करना पड़ता है। प्रदेश में प्लास्टिक पैकिंग पार्क स्थापित होने के बाद इसमें प्लास्टिक पैकिंग का सामान तैयार करने वाली यूनिटें स्थापित की जा सकेंगी। ये यूनिटें प्रदेश में स्थापित उद्योगों की प्लास्टिक पैकिंग की आपूर्ति करेंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य उद्योग निदेशक हंसराज शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 85 करोड़ की लागत से प्लास्टिक पैकिंग पार्क स्थापित किया जाना है। केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। मार्च में केंद्र का दल चिह्नित भूमि का जायजा लेने आ रहा है। पार्क के लिए सौ एकड़ जमीन नालागढ़ में देखी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed