{"_id":"5e36cb928ebc3e89d7669a54","slug":"phd-student-died-after-being-electrocuted-by-washing-machine-in-una-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाशिंग मशीन से करंट लगने से पीएचडी छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाशिंग मशीन से करंट लगने से पीएचडी छात्रा की मौत
Sun, 02 Feb 2020 06:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 02 Feb 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Electrocuted
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना ऊना के वार्ड पांच पुल वाला बाजार में युवती की वाशिंग मशीन से करंट लगने से मौत हो गई। 22 वर्षीय दीपिका पुत्री आशीष कुमार सुबह कपड़े धो रही थी। अचानक वाशिंग मशीन से करंट का झटका लगा। साथ लगती रॉड से टकराने के कारण बाथरूम में भी करंट फैल गया। परिवार के सदस्य युवती को तुरंत जोनल अस्पताल ऊना लेकर गए। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दीपिका ने जान बचाने का तो पूरा प्रयास किया लेकिन काम नहीं आ सका। एक तरफ करंट ने झटका दिया तो दूसरी ओर भी उसका हाथ तार से जा टकराया। आखिर किसी तरह से भी मौत ने इस पीएचडी की छात्रा का पीछा नहीं छोड़ा। दीपिका पीएचडी कर रही थी।
विज्ञापन
परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल तक ले गए लेकिन उस समय तक दीपिका दुनिया को अलविदा कह चुकी थी। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन