फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PG counseling in HPU from July 7, SPU Mandi released the schedule of semester examinations

हिमाचल: एचपीयू में 7 जुलाई से पीजी की काउंसलिंग, एसपीयू मंडी ने जारी किया सेमेस्टर परीक्षाओं का नया शेड्यूल

Sat, 05 Jul 2025 10:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी/धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Jul 2025 10:45 AM IST
सार

प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर पीजी कोर्स के लिए पात्र एसपीयू से यूजी कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों को काउंसलिंग में अपीयर होने में दिक्कतें पेश आ सकती हैं।

विज्ञापन
PG counseling in HPU from July 7, SPU Mandi released the schedule of semester examinations
एचपीयूु व एसपीयू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 7 जुलाई से पीजी कोर्स की काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इससे प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर पीजी कोर्स के लिए पात्र एसपीयू से यूजी कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों को काउंसलिंग में अपीयर होने में दिक्कतें पेश आ सकती हैं। हालांकि, सरदार पटेल विश्वविद्यालय बीकॉम के नतीजे घोषित करने के बाद बीएससी का परिणाम जल्द घोषित करने का दावा कर रहा है। एसपीयू ने इन दोनों कक्षाओं के नतीजे काउंसलिंग शुरू होने से पहले घोषित कर दिए तो, यह छात्रों के लिए बड़ी राहत होगी। नतीजे नहीं भी आए तो सरदार पटेल विवि मंडी पीजी प्रवेश मेरिट में आने वाले अपने विद्यार्थियों के गोपनीय परीक्षा परिणाम विवि को उपलब्ध करवाने पर राजी हुआ है। इससे विवि की काउंसलिंग प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

विवि अपनी काउंसलिंग तय शेड्यूल के अनुसार ही संचालित करेगा। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम के एसपीयू प्रशासन से की गई बात के बाद एसपीयू ने जल्द बीएससी और बीए के परिणाम को जारी करने की बात कही है। जिनके नतीजे नहीं आएंगे, मेरिट में आने वाले एसपीयू के विद्यार्थियों के गोपनीय परीक्षा परिणाम जारी करेगा। इससे एसपीयू से स्नातक डिग्री पूरी करने वाले छात्र काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे। इनमें खास तौर पर चंबा, कांगड़ा के विद्यार्थी ही अधिक रहेंगे, इनके अलावा जिला मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति के विद्यार्थियों ने भी एचपीयू में पीजी कोर्स में प्रवेश को प्रवेश परीक्षाएं दी हैं और मेरिट आधारित पीजी कोर्स में प्रवेश को आवेदन किया है। उनको भी पिछला एसपीयू का यूजी का परिणाम काउंसलिंग के लिए लाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने कहा कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही विवि के सभी विभाग सात जुलाई से काउंसलिंग की प्रक्रिया को शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि शनिवार को एसपीयू बीएससी के नतीजे घोषित कर सकता है। नतीजे समय से घोषित हो गए, तो काउंसलिंग में अपीयर होने में छात्रों को कोई दिक्कत नहीं आएगी। पीजी कोर्स की प्रवेश परीक्षा की मेरिट में आने वाले एसपीयू से यूजी डिग्री पूरी करने वाले छात्र छात्राओं के नतीजे न आने पर विवि एसपीयू से गोपनीय परिणाम लेगा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसपीयू प्रशासन से इस संदर्भ में बात की गई है। उम्मीद है कि समय से नतीजे घोषित हो जाएंगे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की नए सत्र के लिए बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम और श्रेणीवार मेरिट जारी होने के बाद काउंसलिंग न करवाए जाने के लिए एसपीयू के यूजी के नतीजे न आना भी एक मुख्य वजह है। बीएड प्रवेश को होने वाली काउंसलिंग में भी स्नातक डिग्री कोर्स का परीक्षा परिणाम जरूरी होता है। एसपीयू के जितने जल्दी नतीजे आएंगे, विवि की सेंट्रलाइज्ड बीएड प्रवेश एवं काउंसलिंग कमेटी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर सकेगा ।

एसपीयू मंडी में पांच से नौ जुलाई तक सेमेस्टर परीक्षाएं
 खराब मौसम के कारण जिला प्रशासन की ओर से ओर घोषित किए गए अवकाश के चलते स्थगित की गई सेमेस्टर परीक्षाओं का सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) ने दोबारा शेड्यूल जारी किया है। सेमेस्टर परीक्षाएं 5 जुलाई से 9 जुलाई के बीच होंगी। एसपीयू ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों, परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। नए शेड्यूल के अनुसार 5 जुलाई को बीसीए सेकेंड सेमेस्टर, बीसीए थर्ड सेमेस्टर, बीएड सेमेस्टर एक और चार, बीएचएस तीन एवं एक, बीपीएड तृतीय सेमेस्टर, बी-एमएससी फिजिक्स दूसरे, पांचवें सेमेस्टर के अलग-अलग कोर्स कोड की परीक्षाएं होंगी। 6 जुलाई को एमएससी इन्यावरमेंट साइंस प्रथम सेमेस्टर, एमसीए प्रथम, एमकाॅम चौथे सेमेस्टर की परीक्षा होगी। 7 जुलाई को एमएससी बाॅटनी तीसरे सेमेस्टर, एमएससी केमिस्ट्री प्रथम सेमेस्टर, एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री तीसरे सेमेस्टर, एमएससी फिजिक्स तीसरे सेमेस्टर, एमएससी जूलाॅजी तीसरे सेमेस्टर, बीसीए प्रथम, बीपीएड प्रथम सेमेस्टर के अलग-अलग कोर्स कोड की परीक्षा होगी। 7 जुलाई को ही एमए अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, हिंदी, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, एमकाम और एमटीटीएम के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा होगी। 8 जुलाई को एमए मैथ तीसरे सेमेस्टर, एमएससी बाटनी, जूलाॅजी प्रथम, एमएससी केमिस्ट्री तीसरे, एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, एमएससी फिजिक्स प्रथम की परीक्षा होगी। इसके अलावा 8 जून को ही एमए अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, हिंदी, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, एमकाम और एमटीटीएम के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा होगी। 9 जुलाई को एमए अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, तीसरे सेमेस्टर, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, लोक प्रशासन व हिंदी तृतीय सेमेस्टर, एमए हिंदी, हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास मैथ और लोक प्रशासन के प्रथम सेमेस्टर की अलग-अलग कोर्स कोड की परीक्षाएं होंगी।


खराब मौसम के कारण कुछ विषयों की सेमेस्टर परीक्षाएं करनी पड़ी थीं। इन परीक्षाओं की डेटशीट फिर से जारी कर दी है। अब जारी शेड्यूल के अनुसार ही परीक्षा करवाई जाएंगी। -सुनील वर्मा, परीक्षा नियंत्रक, एसपीयू

सीयू में पीएचडी की 167 सीटों के लिए आवेदन शुरू
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (एचपीसीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय कुल 167 सीटों पर दाखिला देगा। इसके लिए प्रवेश परीक्षा होगी। योग्य उम्मीदवार 15 जुलाई तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 27 जुलाई को होगी और परिणाम एक अगस्त को घोषित होगा। अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड 22 जुलाई से डाउनलोड कर सकेंगे। आवेदन शुल्क विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग निर्धारित किया गया है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी क्रीमी लेयर के लिए 500 रुपये, ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर 400 रुपये, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये शुल्क तय किया गया है। कुल 167 सीटों में से एससी वर्ग के लिए 25, एसटी के लिए 13, ओबीसी के लिए 45, ईडब्ल्यूएस के लिए 8, सामान्य वर्ग के लिए 76 और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 8 सीटें आरक्षित हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जितेंद्र गर्ग ने बताया कि पीएचडी सीटों के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा में वे अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने शोध पात्रता परीक्षा (आरईटी) उत्तीर्ण की है। इसके अतिरिक्त, यूजीसी जेआरएफ, यूजीसी नेट, यूजीसी सीएसआईआर जेआरएफ, यूजीसी सीएसआईआर नेट, आईसीएआर सीएसआईआर-एसआरएफ, एसएलईटी और एफफिल उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी भी पात्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed