{"_id":"642a6b33d5347115a906de47","slug":"petrol-pump-collapsed-in-kunihar-nalagarh-road-solan-himachal-pradesh-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कुनिहार-नालागढ़ सड़क पर भवन समेत धराशायी हुआ पेट्रोल पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कुनिहार-नालागढ़ सड़क पर भवन समेत धराशायी हुआ पेट्रोल पंप
Mon, 03 Apr 2023 11:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/कुनिहार
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/कुनिहार
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:29 AM IST
सार
बीते दिनों से पेट्रोल पंप में लगातार दरारें आ रही थीं। इसके बाद यहां किसी भी वाहन में पेट्रोल आदि नहीं डाला जा रहा था और भवन को भी खाली कर दिया था।
विज्ञापन
कुनिहार नालागढ़ मार्ग पर जेपला में धंसा हुआ पेट्रोल पंप।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुनिहार-नालागढ़ सड़क पर जेपला गांव के समीप एक पेट्रोल पंप का भवन धराशायी हो गया। इससे पंप मालिक को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। घटना रविवार शाम करीब 04:00 बजे की है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंप में कार्यरत लोगों के बारे में जानकारी ली। गनीमत रही कि घटना के दौरान कोई भी व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह पेट्रोल पंप कर्मचंद निवासी गांव जेपला डाकघर बढ़लग का है। बीते दिनों से पंप में लगातार दरारें आ रही थीं। इसके बाद यहां किसी भी वाहन में पेट्रोल आदि नहीं डाला जा रहा था और भवन को भी खाली कर दिया था। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों आए भूकंप के बाद यहां पर जमीन में दरारें आ गई थीं और जमीन धंसना शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
पिछले चार दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण आरसीसी डंगे लगाने के बाद भी पानी जाना शुरू हो गया। इससे मिट्टी ने अपनी जगह छोड़ दी और रविवार को शाम 04:00 बजे पेट्रोल पंप धराशायी हो गया। पेट्रोल पंप करीब डेढ़ माह पहले ही शुरू हुआ था। जो बेमौसमी बारिश की भेंट चढ़ गया। वहीं इंडियन ऑयल के टैंक मिट्टी धसने से जमीन से ऊपर निकल गए। वहीं अभी लगातार मिट्टी धंसती जा रही है।
विज्ञापन