फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   petrol and diesel revised price in shimla himachal pradesh

Petrol-Diesel Price: नए रेट लागू, शिमला में पेट्रोल 8.54 और डीजल 6.40 रुपये हुआ सस्ता

Sun, 22 May 2022 09:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 May 2022 09:42 PM IST
सार

शिमला के संजौली में पेट्रोल की नई संशोधित दरें 97.29 और डीजल की 83.22 रुपये रहीं। पेट्रोल के रेट करीब 8.54 रुपये और डीजल के 6.40 रुपये कम हुए हैं।

विज्ञापन
petrol and diesel revised price in shimla himachal pradesh
पेट्रोल-डीजल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार के फैसले के बाद हिमाचल प्रदेश में भी रविवार सुबह 6 बजे से पेट्रोल और डीजल के घटे हुए रेट लागू हो गए हैं। शिमला के संजौली में पेट्रोल की नई संशोधित दरें 97.29 और डीजल की 83.22 रुपये रहीं। पेट्रोल के रेट करीब 8.54 रुपये और डीजल के 6.40 रुपये कम हुए हैं। हालांकि, पंथाघाटी में पेट्रोल की दरें 97.05 रुपये और डीजल की 83.02 रुपये रहीं। हिमाचल प्रदेश आबकारी एवं कराधान विभाग का दावा है कि वैट दिवाली पर पहले ही घटाया जा चुका है। अब सरकार ने यह तय करना है कि इसे और घटाना है या नहीं। 

विज्ञापन


चुनाव देख लोगों को लुभाने की कोशिश कर रहे मोदी : प्रतिभा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने केंद्र सरकार के पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कम करने पर कहा कि सरकार ने पेट्रोल और डीजल से करोड़ों रुपये कमाए हैं। इसलिए सरकार को बढ़ती महंगाई से लोगों को राहत देनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों, गैस सिलिंडर से भी वैट कम कर लोगों को बढ़ती महंगाई से राहत दी जाए।
विज्ञापन


कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव सामने देख मोदी सरकार ने लोगों को लुभाने का असफल प्रयास किया है। पेट्रोल और डीजल पर दी गई छूट मामूली है। देश मे बढ़ती महंगाई का मूल कारण तेल के दामों में बढ़ोतरी है। दामों में और कमी करने की जरूरत है। भाजपा नेताओं का इसे राहत कहना हास्यास्पद है। आज मोदी सरकार को सात साल के बाद जन कल्याण की चिंता हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed