फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal government reduced VAT on petrol and diesel, know new prices

बड़ा फैसला: हिमाचल सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर कम किया वैट, जानें नए दाम

Fri, 05 Nov 2021 12:58 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Nov 2021 12:58 AM IST
सार

केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट को और कम करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद अब प्रदेश में पेट्रोल 12 रुपये और डीजल 17 रुपये प्रतिलीटर सस्ता होगा।

विज्ञापन
Himachal government reduced VAT on petrol and diesel, know new prices
पेट्रोल-डीजल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद हिमाचल सरकार ने भी बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट को और कम करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद अब प्रदेश में पेट्रोल 12 रुपये और डीजल 17 रुपये प्रतिलीटर सस्ता होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि निश्चित तौर पर सरकार के इस फैसले से राज्य की जनता को काफी राहत मिलेगी।  वहीं, इस संबंध में गुरुवार शाम को राज्य कर और उत्पाद शुल्क विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अुनसार पेट्रोल पर वैट 2 रुपये और डीजल पर 4.60 रुपये कम किया है। नई दरें आज आधी रात से लागू मानी जाएंगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी: कॉलेजों में 592 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, शिक्षा विभाग ने आयोग को भेजा मामला
विज्ञापन


केंद्र के फैसले के अनुसार गुरुवार से नए दाम लागू हो गए हैं। इसके तहत प्रदेश की राजधानी शिमला में सुबह पेट्रोल के दाम 101.65 रुपये प्रति लीटर रहे। हालांकि, अभी भी दाम 100 रुपये से ऊपर ही है। वहीं, डीजल के दाम 86.20 रुपये प्रति लीटर रहे। शाम को प्रदेश के सरकार के वैट कम करने के फैसले के बाद दामों में और कमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमीशन ने बढ़ने से पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन नाराज
वहीं, हिमाचल प्रदेश पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने कमीशन न बढ़ाने पर नाराजगी जताई है। संघ के प्रदेश महासचिव अमित नंदा ने कहा वर्ष 2016 से लेकर डीलरों का कमीशन नहीं बढ़ाया गया है। दिवाली पर परिवहन स्टाफ छुट्टी पर रहता है। इसको देखते हुए डीलरों ने पहले ही पेट्रोल पंपों में ओवर स्टाक रखा हुआ है। लेकिन डीलरों के लिए कोई फैसला न होने से उनका दिवाला निकल गया है। डीलरों को सालों पहले का कमीशन मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed