{"_id":"5e5a92758ebc3ef39030f295","slug":"petition-will-be-filed-in-supreme-court-to-re-investigate-shimla-gudiya-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला के गुड़िया कांड की दोबारा जांच को सुप्रीम कोर्ट में लगेगी याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला के गुड़िया कांड की दोबारा जांच को सुप्रीम कोर्ट में लगेगी याचिका
Sun, 01 Mar 2020 12:42 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला का एक सामाजिक संगठन बहुचर्चित गुड़िया कांड की दोबारा जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है। संगठन मदद सेवा ट्रस्ट के विकास थाप्टा ने दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के कुछ वकीलों व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से संपर्क कर सीबीआई की अब तक की जांच पर चर्चा की। थाप्टा ने बताया कि कुछ वकीलों से जांच में कुछ कमियां देखते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की बात कही है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट उन कमियों को देखते हुए दोबारा जांच के आदेश जारी कर सकती है। बता दें, शिमला के कोटखाई की गुड़िया की दुष्कर्म के बाद हत्या हो गई थी। उसका शव दांदी के जंगल में मिला था। शुरू में हिमाचल पुलिस की एसआईटी ने जांच की लेकिन मामले में सूरज समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर केस खोलने का दावा कर दिया। इसी दौरान सूरज की लॉकअप में हत्या हो गई और हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
सीबीआई ने सूरज हत्याकांड में आईजी जहूर जैदी समेत नौ पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर दी। मामला कोर्ट में विचाराधीन है जबकि गुड़िया कांड की जांच अभी भी जारी है। लेकिन सीबीआई की अब तक की जांच पर गुड़िया के परिजनाें से लेकर विधि विशेषज्ञ तक सवाल उठा चुके हैं।
विज्ञापन