{"_id":"5f7575e68ebc3e9bb744bb01","slug":"people-sitting-on-kalka-shimla-rail-track-demanding-ambulance-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस रोड की मांग को लेकर कालका-शिमला रेल ट्रैक पर बैठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस रोड की मांग को लेकर कालका-शिमला रेल ट्रैक पर बैठे लोग
Thu, 01 Oct 2020 11:53 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
रेल पटरी पर धरने पर बैठे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंबुलेंस रोड की सुविधा नहीं मिलने से गुस्साए नगर निगम शिमला के मज्याठ वार्ड के लोग गुरुवार सुबह करीब आठ बजे से रेल पटरी पर धरने पर बैठ गए। लोग कालका शिमला रेल ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे सोलन से कर्मचारियों को लेकर आने वाली ट्रेन रद्द करनी पड़ी है। लोगों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
लोगों का आरोप है कि मज्याठ वार्ड में पांच हजार की आबादी है, लेकिन एक भी एंबुलेंस रोड नहीं है। रेलवे की जमीन होने के कारण एंबुलेंस रोड का काम लटका हुआ है। वार्ड पार्षद दिवाकर शर्मा ने कहा कि एंबुलेंस रोड का मामला पीएमओ और रेल मंत्री के समक्ष भी उठाया गया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन