फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People attacked the police who went to catch the absconding accused, chased away from the spot

Chamba News: फरार आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर लोगों का हमला, मौके से भगाया

Wed, 01 Mar 2023 11:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Mar 2023 11:10 PM IST
सार

पल्युर निवासी रुस्तम के खिलाफ करीब दो वर्ष पहले पंजाब की अदालत में चरस को लेकर मामला दर्ज है। वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। तबसे पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
People attacked the police who went to catch the absconding accused, chased away from the spot
पुलिस पर हमला(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चरस मामले में फरार आरोपी को पकड़ने गए पुलिस कर्मचारियों पर हमला कर गुज्जर समुदाय के लोगों ने आरोपी को मौके से भगा दिया। मामला चंबा जिले के पल्युर गांव का है। लोगों की पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई भी हो गई।  पल्युर निवासी रुस्तम के खिलाफ करीब दो वर्ष पहले पंजाब की अदालत में चरस को लेकर मामला दर्ज है। वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। तबसे पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

विज्ञापन


बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चंबा के पल्युर पहुंचा है। इस पर पंजाब पुलिस के दो जवान उसे पकड़ने के लिए चंबा पहुंचे। सदर थाना से भी मदद के लिए पुलिस कर्मी भेजे गए। आरोपी के ठिकाने पर पुलिस के दबिश देते ही गुज्जर समुदाय के लोग वहां इकट्ठा हो गए। इनमें कुछ लोग आरोपी के रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। लोगों ने पुलिस पर आरोपी को छोड़ने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पुलिस उसे पकड़कर ले जाने लगी तो लोगों ने पुलिस पर ही धावा बोल दिया। पुलिस से हाथापाई कर लोगों ने आरोपी को भगा दिया। पुलिस ने आरोपी को भगाने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed