फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   People are coming to Shimla posing as tourists and doing chitta business, this year 507 arrests were made unde

Drugs Case: सैलानी बन शिमला में आकर कर रहे हैं चिट्टे का सौदा, इस साल एनडीपीएस एक्ट में हुईं 507 गिरफ्तारियां

Tue, 19 Nov 2024 10:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Nov 2024 10:15 AM IST
सार

 चिट्टा सैलानियों की आड़ में भी बाहरी राज्यों से बड़ी मात्रा में पहुंच रहा है।   जिला पुलिस की ओर से दर्ज किए एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न मामलों की जांच में यह खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
People are coming to Shimla posing as tourists and doing chitta business, this year 507 arrests were made unde
अलख जगाओ, नशा भगाओ अभियान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में चिट्टा सैलानियों की आड़ में भी बाहरी राज्यों से बड़ी मात्रा में पहुंच रहा है। हर साल लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं। इनमें से कई लोग पर्यटक बनकर शिमला में नशे की सप्लाई कर रहे हैं।  इस साल एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 226 मामलों में 507 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसमें बाहरी राज्यों के 108 लोग शामिल हैं। इसमें कई लोग ऐसे हैं जो कि अंतरराज्यीय नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े हैं। इसके अलावा कई पर्यटक नशा करने के लिए भी शिमला आते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Chitta smuggler: जंगल में अकेला रहता था पिंटू, पकड़ने आई पुलिस टीम के पीछे छोड़ देता था खूंखार कुत्ते

विज्ञापन

ऐसे हुआ खुलासा
  जिला पुलिस की ओर से दर्ज किए एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न मामलों की जांच में यह खुलासा हुआ है। पुलिस ने शनिवार रात को भी लिफ्ट के समीप पार्किंग में दूसरे राज्य के नंबर की गाड़ी में बैठे युवकों से करीब 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया। तीनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि युवक नशा बेचने के लिए यहां आए थे या सिर्फ नशा करने के लिए। इसी तरह पुलिस ने सोमवार को संकटमोचन के पास एक कॉटेज के कमरे में दबिश देकर हरियाणा कैथल के दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
 

वाहनों की नियमित जांच
इससे पहले भी पुलिस कई मामलों में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। कुछ माह पहले पंजाब के एक पूर्व मंत्री के बेटे समेत पांच युवाओं को पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था।   इन लोगों को स्पेशल सेल की टीम ने पुराना बस स्टैंड के पास एक होटल के कमरे से गिरफ्तार किया था। पुलिस अब शिमला जिले के प्रवेशद्वारों पर दूसरे राज्यों से आने वाहनों की नियमित जांच की जाती है। इसमें ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है जिनकी संदिग्ध गतिविधियां पाई जाती हैं। 

विज्ञापन

बाहरी राज्यों में तोड़ना होगा नेटवर्क 
पुलिस अब छानबीन कर रही है कि दूसरे राज्यों से कहां-कहां से चिट्टा आ रहा है। लिंक मिलने पर उन स्थानों पर भी दबिश दी जा रही है, लेकिन पुलिस बाहरी राज्यों में नशा तस्करी से जुड़े तस्करों को पकड़ने में अभी तक कामयाब नहीं हो पाई है। लोगों कहना है कि जब तक बाहरी राज्यों में चिट्टा तस्करों का नेटवर्क नहीं तोड़ा जाता तब तक इसे खत्म करना मुश्किल है। इसलिए पुलिस को बाहरी राज्यों की सरकारों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर कार्रवाई करने की जरूरत है। पुलिस ने दो दर्जन होटलों में दबिश देकर ऐसे कई लोगों को गिरफ्तार किया था जो सैलानी बनकर शिमला आए थे। यह कार्रवाई पुराना बस स्टैंड, कच्चीघाटी, ढली, न्यू शिमला और छोटा शिमला स्थित होटलों में की गई है। 
 

नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों के लोग पकड़े गए हैं। सोशल इंटेलिजेंस इंटेग्रिटी नेटवर्क सिस्टम तैयार करके सूचनाओं के आधार पर नशा तस्कर गिरफ्तार किए हैं। सैलानियों की आड़ में नशा लेकर आने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस की विशेष टीमें काम कर रही हैं। -संजीव कुमार गांधी, एसपी शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed