फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pempa Sering and Kelsang will be one of the Prime Ministers of Tibet

पेंपा सेरिंग या केलसंग होंगे तिब्बत के नए पीएम, प्रथम चरण के मतदान नतीजे घोषित

Mon, 08 Feb 2021 11:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Pempa Sering and Kelsang will be one of the Prime Ministers of Tibet
केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के मुख्य चुनाव आयुक्त सेरिंग वांगडु - फोटो : अमर उजाला

कूटनीतिक रूप से अमेरिका, चीन, भारत सहित दुनिया भर के कई देशों के लिए महत्वपूर्ण तिब्बत की निर्वासित सरकार के नए प्रधानमंत्री के लिए पेंपा सेरिंग और केलसंग दोरजे आकत्संग के बीच निर्णायक मुकाबला होगा। निर्वासित तिब्बत सरकार (केंद्रीय तिब्बती प्रशासन) के मुख्य चुनाव आयुक्त सेरिंग वांगडु ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद सहित 45 सदस्यीय संसद के लिए 3 जनवरी को हुए प्रथम चरण के मतदान का परिणाम घोषित कर दिया है। दलाईलामा के अमेरिका में पूर्व प्रतिनिधि एवं निर्वासित संसद के पूर्व अध्यक्ष पेंपा सेरिंग और वर्तमान पीएम लोबसंग सांग्ये के करीबी माने जाने वाले केलसंग दोरजे ने सबसे अधिक मत लिए हैं। पेंपा सेरिंग ने 80 हजार में से 24,488 और केलसंग ने 14,544 मत हासिल किए हैं।

विज्ञापन


निर्वासित सरकार की पूर्व गृह मंत्री ग्यारी डोलमा 13,363 मतों के साथ तीसरे नंबर पर रहीं।  प्रथम चरण में सबसे ज्यादा मत हासिल करने वाले पहले दो नाम ही आगे जाते हैं। इसलिए, चुनाव के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री पद के लिए पेंपा सेरिंग और केलसंग दोरजे के बीच मुकाबला होगा।   
विज्ञापन

पहले चरण में प्रधानमंत्री पद के लिए 6 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। 45 सदस्यीय संसद के लिए भी अब 90 उम्मीदवारों के बीच जीत के लिए दूसरे चरण मेें मुकाबला होगा। दूसरे चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। इसके नतीजे 14 मई को घोषित होंगे। वांगडु ने बताया कि जनवरी महीने में पहले चरण के चुनाव में रिकॉर्ड 76.78 फीसदी मतदान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 फरवरी तक पेश कर सकते हैं दावेदारी  
मुख्य चुनाव आयुक्त सेरिंग वांगडु ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री पद और संसद सदस्य के लिए चयनित प्रत्याशी अगले चरण के चुनाव के लिए 15 फरवरी तक आयोग को पत्र लिखकर अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। अपना नाम वापस लेने वाले प्रत्याशी 16 फरवरी तक लिखित में दे सकते हैं। आयोग 21 मार्च को अंतिम चरण की चुनावी प्रक्रिया की घोषणा कर देगा। घोषणा से पहले किसी भी प्रत्याशी या उसके समर्थकों को प्रचार की इजाजत नहीं होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed