फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   peethaseen adhikari sammelan from 16 to 19 November 2021 in himachal pradesh vidhan sabha

पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन: 23 राज्यों के विस अध्यक्ष और 10 राज्यों के उपाध्यक्ष पहुंचेंगे शिमला

Sat, 13 Nov 2021 06:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 Nov 2021 06:33 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पीठासीन अधिकारियों की सुविधा के लिए 35 एचएएस और दो आईएएस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।

विज्ञापन
peethaseen adhikari sammelan from 16 to 19 November 2021 in himachal pradesh vidhan sabha
हिमाचल प्रदेश विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के ऐतिहासिक भवन काउंसिल चैंबर में 16 से 19 नवंबर के बीच होने जा रहे पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के लिए 23 राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, 10 राज्यों के विधानसभा उपाध्यक्ष शिमला पहुंच रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, राज्यसभा उपाध्यक्ष हरिवंश भी पहुंच रहे हैं। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस सम्मेलन में आने वाले अतिथियों की सूची जारी कर दी है। इनकी आवभगत की तैयारी कर ली है। 

विज्ञापन


आगंतुकों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, राज्यसभा उपाध्यक्ष हरिवंश आएंगे। विधानसभा अध्यक्षों में अरुणाचल से पासंग दोरजे सोना, असम से बिस्वजीत, बिहार से विजय कुमार सिन्हा, दिल्ली से रामनिवास गोयल, उनकी पत्नी मिथलेश गोयल, गोवा से राजेश तुलसीदास पाटनेकर, गुजरात से डॉ. निमाबेन आचार्य, उनकी पत्नी भावेशबाई आचार्य, हरियाणा से ज्ञानचंद गुप्ता, उनकी पत्नी बिमला रानी, कर्नाटक से विश्वेश्वर हेगडे़ कागेरी, केरल से एमबी राजेश, मध्यप्रदेश से गिरीश गौतम और मणिपुर से यमनाम खेमचंद सिंह आ रहे हैं। मेघालय से मेतबाह लिंगदोह, मिजोरम से लालरिननियाना सैलो, ओडिशा से डॉ. सुरजया नारायण पात्रो, पंजाब से राणा केपी सिंह, राजस्थान से डॉ. सीपी जोशी, पत्नी डॉ. हेमलता जोशी, सिक्किम से एलबी दास, तमिलनाडु से थिरू एम अपावू और उत्तराखंड से प्रेमचंद अग्रवाल पत्नी शशि प्रभा अग्रवाल सहित आएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा विधान परिषदों के अध्यक्षों में बिहार से अवधेश नारायण सिंह, कर्नाटक से बासवाराजा शिवलिंगप्पा होराती, महाराष्ट्र से रामराजे नायक निंबालकर, उत्तर प्रदेश से कुंवर मानवेंद्र सिंह, पत्नी कौशल्या सिंह पहुंचेंगे। राज्यसभा के महासचिव पीपीके रामाचार्युलू और लोकसभा से उत्पल कुमार सिंह आएंगे। विधानसभा उपाध्यक्षों में आसाम से डॉ. नुमल मोमीन, बिहार से महेश्वर हजारी, दिल्ली से राखी बिरला, हरियाणा से रणवीर सिंह गंगवा, पत्नी अंगूरी देवी, महाराष्ट्र से नरहरि सीताराम जिरवाल, मिजोरम से लालरिनावमा, सिक्किम से संगाय लेपचा, उत्तर प्रदेश से नितिन अग्रवाल, उत्तराखंड से रघुनाथ सिंह चौहान और महाराष्ट्र से डॉ. नीलम दिवाकर गोरहे आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठासीन अधिकारियों की सुविधा के लिए 35 एचएएस, दो आईएएस की ड्यूटी लगाई
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पीठासीन अधिकारियों की सुविधा के लिए 35 एचएएस और दो आईएएस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के साथ आईएएएस अधिकारी मनमोहन शर्मा और राज्यसभा उपाध्यक्ष हरिवंश के साथ राज्यसभा उपाध्यक्ष हरिवंश को नियुक्त किया है।


अन्य पीठासीन अधिकारियों के साथ सुनील शर्मा, घनश्याम चंद, डॉ. पंकज ललित, मनोज कुमार-दो, मस्त राम, वीरेंद्र शर्मा, हेमिस नेगी, नरेश ठाकुर, भूपेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, पंकज शर्मा, निशांत ठाकुर, विवेक कुमार, ज्ञानसागर नेगी, दिलेराम, डॉ. सुरेश चंद जसवाल, अजीत कुमार भारद्वाज, सुरेंद्र मालटू, सुनील वर्मा, अनिल कुमार आदि एचएएस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed