फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   peas price 160 rupees per kilogram in Nahan Market Sirmour Himachal Pradesh

Sirmour News: किसानों से खरीद 80 में, बाजार में बेच रहे 160 रुपये प्रतिकिलो मटर

Sun, 22 Oct 2023 11:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 Oct 2023 11:41 AM IST
सार

मंडी समिति पांवटा साहिब में मटर के दाम 70 से 100 के बीच रहे। जबकि, नाहन में 100 से 110 और राजगढ़ मंडी में मटर के दाम 80 से 85 रुपये रहे। इसके बावजूद नाहन बाजार में दोगुने दामों पर सब्जी बेची जा रही है।

विज्ञापन
peas price 160 rupees per kilogram in Nahan Market Sirmour Himachal Pradesh
हरिपुरधार से मंडियों में भेजने के लिए बोरी में मटर भरते किसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

मटर का सीजन शुरू हो चुका है। दो सप्ताह पहले इसके दामों में उछाल आने के बाद अब 15 से 20 फीसदी गिरावट आ चुकी है। बावजूद इसके नाहन बाजार में मटर सेब से भी महंगा बेचा जा रहा है। नाहन बाजार में सब्जी विक्रेता उपभोक्ताओं से मटर के 160 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दाम वसूल रहे हैं। जबकि, सेब के दाम 100 से 150 रुपये तक हैं। हैरानी की बात है कि जिला मुख्यालय होते हुए भी खाद्य आपूर्ति निगम का दामों पर कोई नियंत्रण नहीं है।

विज्ञापन


शहर के दिल्ली गेट, नया बाजार, गुन्नूघाट आदि स्थानों पर विक्रेता मनमाने दाम वसूल रहे हैं। शनिवार को मंडी समिति पांवटा साहिब में मटर के दाम 70 से 100 के बीच रहे। जबकि, नाहन में 100 से 110 और राजगढ़ मंडी में मटर के दाम 80 से 85 रुपये रहे। इसके बावजूद नाहन बाजार में दोगुने दामों पर सब्जी बेची जा रही है। बता दें कि जिले के ऊपरी इलाकों में करीब दो सप्ताह पहले किसानों का मटर 110 से 115 रुपये किलो बिका।
विज्ञापन


करीब एक सप्ताह तक मटर के दाम 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक स्थिर रहे। पिछले दो तीन दिन से दामों में गिरावट जारी है। अब इसके दाम घटकर 80 रुपये किलो पहुंच गए हैं। शनिवार को हरिपुरधार में किसानों का मटर 85 रुपये बिका। जबकि एक दिन पहले शुक्रवार को किसानों को 90 रुपये प्रति किलो के हिसाब से फसल के दाम मिले थे। किसान मटर के घटते दामों के चलते मायूस हैं तो उपभोक्ता महंगे दामों पर मिल रही सब्जी से निराशा झेल रहे हैं। सिरमौर के ऊंचाई वाले हिस्सों में मटर की ज्यादा पैदावार होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के गिरिपार क्षेत्र के अलावा साथ लगते शिमला जिले कुपवी क्षेत्र में मटर की फसल अंतिम चरण में है। कुपवी क्षेत्र के कांडा बनाह, बागी, नोहारा बौरा, सेलपाब, दियूड़ी खडाहां, बाग मंझोली व बांदल कफलाह पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों से मटर हरिपुरधार पहुंच रहा है लेकिन मटर के दाम गिरने से किसान मायूस हैं। उधर, मंडी समिति पांवटा साहिब के प्रभारी शशिकांत ने बताया कि शनिवार को नाहन और पांवटा साहिब की मंडियों में मटर के दाम 70 से 100 और राजगढ़ में 80 से 85 रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed