फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Peas cultivation in kullu himachal pradesh farmers not getting good prices of crop

खेतीबाड़ी: मटर की आधी फसल खराब, अब कम दाम मिलने से किसान मायूस

Mon, 08 May 2023 12:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/खराहल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/खराहल Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 May 2023 12:31 PM IST
सार

ए ग्रेड का मटर 20 से 30 रुपये जबकि बी ग्रेड मटर 5 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। उचित दाम न मिलने से किसानों में मायूसी छा गई है।

विज्ञापन
Peas cultivation in kullu himachal pradesh farmers not getting good prices of crop
फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

कुल्लू जिले की मंडियों में मटर के दाम में भारी गिरावट आई है। बारिश की वजह से कुल्लू में मटर की 50 प्रतिशत फसल खराब बरबाद हो चुकी है। अत्यधिक बारिश के चलते फलियों पर काला दाग पड़ गया है, जिससे व्यापारी मटर को सस्ते दामों में ही खरीद रहे हैं। सेब, प्लम पर ओलों की मार के बाद अब मटर के दामों में गिरावट से किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है।

विज्ञापन


जबकि शुरुआती दौर में मटर के अच्छे दाम मिले थे। शुरुआत में मटर 50 से 60 रुपये प्रति किलो बिका था लेकिन अब किसानों को मुनासिब दाम नहीं मिल रहे है। शनिवार को ए ग्रेड का मटर 20 से 30 रुपये जबकि बी ग्रेड मटर 5 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। उचित दाम न मिलने से किसानों में मायूसी छा गई है। खर्च भी नहीं हो रहा पूरा किसान अमित कुमार, देवेंद्र, अनूप, संजय, रितेश और जयचंद ने कहा कि मटर के दाम गिरने से किसानों को खेती पर किया हुआ खर्च भी पूरा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


मटर को मंडी तक पहुंचाने का किराया और मजदूरी भी किसान को अपनी जेब से देनी पड़ रही है। कुछ क्षेत्रों में तो काले दाग वाले मटर को किसान मवेशियों को चारे के तौर पर खिला रहे हैं। किसानों का कहना है कि खाद, बीज, मजदूरी दो गुना बढ़ चुकी है। ऐसे में मटर के कम दाम मिलने से किसानों को घाटा ही उठाना पड़ रहा है। मौसम की भी मार पड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मटर के अधिकतम दाम 30 रुपये प्रतिकिलो तक रहे  
मंडी में मटर के दाम 30 रुपये प्रतिकिलो अधिकतम रहे, जबकि काले दाग वाला मटर 5 से 10 रुपये तक बिका है। मटर की अधिक खेप आने से भी दामों पर असर हुआ है। मौसम की मार से भी किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में दामों में उछाल आने की उम्मीद है। - नूतन ठाकुर, आढ़ती, बंदरोल सब्जी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed