फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pear production reduced to fifty percent in kullu due to weather impact

बागवान चिंतित: सेब के साथ नाशपाती पर भी मौसम की मार, 50 फीसदी घट गई फसल

Wed, 28 Jun 2023 05:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 28 Jun 2023 05:39 PM IST
सार

बागवानों का कहना है कि बगीचों में फ्लावरिंग और सेटिंग से दौरान मौसम लगातार खराब रहा। इस वजह से नाशपाती को सबसे अधिक नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Pear production reduced to fifty percent in kullu due to weather impact
बगीचे में नाशपाती की फसल। - फोटो : संवाद

विस्तार

फ्लावरिंग के दौरान मौसम अनुकूल नहीं रहने के कारण सेब की फसल को तो नुकसान पहुंचा ही, नाशपाती की फसल भी 50 फीसदी घट गई है। उत्पादन में आई कमी से बागवान चिंतित हैं। कई बगीचों में नाशपाती के पौधे खाली दिख रहे हैं। बागवानी के लिए प्रसिद्ध कुल्लू और मनाली में इस साल फलों की पैदावार प्रभावित हुई है। करीब 2,000 मीट्रिक टन नाशपाती का जिले में उत्पादन होता है। इस बार फसल 50 प्रतिशत कम रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन


इसका मुख्य कारण फ्लावरिंग के समय में लगातार बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ माना जा रहा है। इससे नाशपाती के फूल फल बनने से पहले ही गिर गए। बागवानों का कहना है कि बगीचों में फ्लावरिंग और सेटिंग से दौरान मौसम लगातार खराब रहा। इस वजह से नाशपाती को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। बागवानी विभाग के उपनिदेशक बीएम चौहान ने बताया कि इस साल नाशपाती की फसल को नुकसान हुआ है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार उत्पादन में 50 फीसदी की कमी आने की आशंका है।
विज्ञापन


जुलाई में तैयार होगी फसल
नाशपाती की फसल जुलाई के दूसरे पखवाड़े तक मंडियों में पहुंचना शुरू हो जाएगी। सेब की फसल से पहले मंडियों में नाशपाती पहुंचेगी। उत्पादन कम होने से इस साल बागवानों को नाशपाती के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। बागवान नकुल खुल्लर, मोहर सिंह और राम प्रकाश का कहना है कि नाशपाती पर मौसम की मार पड़ी है। फ्लावरिंग के समय लगातार बारिश हुई। इससे फसल को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed