फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Patwaris will go on leave on 6th and 7th August, federation took the decision

Himachal: 6 और 7 अगस्त को अवकाश पर जाएंगे पटवारी, महासंघ ने लिया फैसला

Fri, 02 Aug 2024 05:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Aug 2024 05:51 PM IST
सार

साथ ही महासंघ ने आश्वासन दिया है कि इस दौरान अगर कोई आपदा आदि पेश आती है तो पटवारी सामूहिक अवकाश के दौरान अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटेंगे और जनहित में सेवाएं देंगे। 

विज्ञापन
Patwaris will go on leave on 6th and 7th August, federation took the decision
संयुक्त पटवारी और कानूनगो महासंघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्टेट कैडर के विरोध पर उतरे संयुक्त पटवारी और कानूनगो महासंघ के आह्वान पर सूबे के पटवारी-कानूनगो छह और सात अगस्त को सामूहिक अवकाश पर जाएंगे। यह फैसला महासंघ ने प्रदेश सरकार से हुई बैठक के विफल होने के बाद लिया है, साथ ही महासंघ ने आश्वासन दिया है कि इस दौरान अगर कोई आपदा आदि पेश आती है तो पटवारी सामूहिक अवकाश के दौरान अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटेंगे और जनहित में सेवाएं देंगे। पिछले कुछ समय से प्रदेश के पटवारी और कानूनगो स्टेट कैडर का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जहां उन्हें सौंपे गए अतिरिक्त कार्यों के कार्यालयों की चाबियां संबंधित अधिकारियों को सौंपी हैं, वहीं अपने निजी मोबाइलों से ऑनलाइन कार्य करना भी बंद कर दिया है।

विज्ञापन


इसके चलते अपने दस्तावेज बनवाने आने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने महासंघ के बैठक भी बुलाई थी, लेकिन उसमें कोई आम सहमति न बनने पर संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ ने अब छह और सात अगस्त को सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला लिया है। महासंघ के राज्य प्रधान सतीश चौधरी ने कहा कि छह और सात अगस्त को भले ही वे सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, लेकिन अगर इस दौरान कोई आपदा घटित होती है तो वे अपनी सेवाएं जरूर देंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उनकी मांग को मान कर उन्हें राहत मुहैया करवाई जाए।

विज्ञापन

कांगड़ा की तहसीलों में साढ़े सात हजार ऑनलाइन आवेदन लटके
जिला कांगड़ा की विभिन्न तहसीलों के अंतर्गत सेवारत पटवारियों के हड़ताल पर जाने के कारण लोगों के कैटेगरी और हिमाचल स्थायी निवासी प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं। जरूरी दस्तावेज न होने के चलते शिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने और नौकरी के लिए आवेदन करने में परेशानी हो रही। उधर, तहसीलदार धर्मशाला एवं कार्यवाहक जिला राजस्व अधिकारी गिरीराज ठाकुर ने कहा कि हड़ताल के कारण लोगों के कैटेगरी और हिमाचली स्थायी निवासी के प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। जिले में साढ़े सात हजार आवेदन लटके हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed