फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   patient refer from una died in pgi chandigarh covid report found positive

हृदयरोगी पीजीआई में मौत के बाद निकला कोरोना पॉजिटिव

Fri, 31 Jul 2020 04:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 31 Jul 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
patient refer from una died in pgi chandigarh covid report found positive
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर एक 53 वर्षीय हृदयरोगी मौत के बाद कोरोना संक्रमित पाया गया है। शुक्रवार सुबह मामला सामने के बाद संक्रमित के संपर्क में आए ऊना अस्पताल के डॉक्टर समेत स्टाफ को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। आनन-फानन में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को सैनिटाइज किया गया। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित का यात्रा इतिहास तैयार कर रहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने मृतक का चंडीगढ़ में ही अंतिम संस्कार करवा दिया है। मृतक व्यक्ति हरोली उपमंडल के लोअर बढेड़ा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह अमृतसर में हलवाई का काम करता था। करीब चार साल से गांव में अपने भाई के साथ रह रहा था। व्यक्ति की 28 जुलाई रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे 29 जुलाई को सुबह ऊना अस्पताल लाए। 
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उसने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पीजीआई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक व्यक्ति का कोविड-19 सैंपल लिया, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ ऊना डॉ. रमन शर्मा ने ऊना से रेफर एक मरीज की मृत्यु के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि की है। बताया कि मृतक के परिजनों के भी कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed