फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Patient died during operation in IGMC, family members create ruckus

Patient Died IGMC: आईजीएमसी शिमला में ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 29 Jun 2022 10:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Jun 2022 10:40 PM IST
सार

आईजीएमसी के कार्डियोलॉजली विभाग में उपचाराधीन मरीज की बुधवार को ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया और चिकित्सकों की लापरवाही को मौत का कारण बताया। 

विज्ञापन
Patient died during operation in IGMC, family members create ruckus
मरीज की मौत के बाद सदमें परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

 इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (आईजीएमसी) के कार्डियोलॉजली विभाग में उपचाराधीन मरीज की बुधवार को ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया और चिकित्सकों की लापरवाही को मौत का कारण बताया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मरीज की हालत अगर नाजुक थी, तो पहले ही पीजीआई रेफर करना चाहिए था। अब जब मशीन आई तो दो दिन बाद ऑपरेशन किया गया।  आईजीएमसी के कार्डियोलॉजी विभाग में सरकाघाट (मंडी) के रहने वाले सुशील (47) के दिल की मुख्य नस बंद थी। डॉक्टरों ने बुधवार को मरीज का ऑपरेशन करने की तैयारी की।

विज्ञापन


ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाली ओसीटी मशीन को चंडीगढ़ से मंगवाया था। यह मशीन अस्पताल में सोमवार को आई थी। बताया जा रहा है कि मरीज के ऑपरेशन के दौरान क्लॉट बढ़ रहे थे। इसी बीच दोपहर के करीब साढ़े बारह से एक बजे के बीच मरीज की मौत हो गई। मृतक के बेटे संजीव राणा ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही से उनके पिता की मौत हुई है। मामला बढ़ने के बाद डॉक्टर ने माफी मांगी, लेकिन परिजनों ने कहा कि दोबारा ऐसा किसी के साथ न हो इसके लिए सरकार मामले पर सख्त कदम उठाकर इन पर कार्रवाई अमल में लाए।
विज्ञापन


इलाज में लापरवाही नहीं बल्कि दुर्व्यवहार की शिकायत
शिकायत आने पर जांच कमेटी बैठाई जाती है। जांच पूरी होने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई होगी। हालांकि परिजनों की ओर से मौखिक तौर पर इलाज को लेकर नहीं, बल्कि दुर्व्यवहार को लेकर शिकायत आई है। इसके लिए अस्पताल में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। डॉक्टरों और स्टाफ कर्मियों को इस बारे में अवगत करवाया जाएगा।डॉ. जनक राज, एमएस, आईजीएमसी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed