फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   pathankot grenade attack high alert in himachal pradesh hydro power projects

पठानकोट हमला: हिमाचल में हाई अलर्ट, विद्युत प्रोजेक्टों की सुरक्षा के लिए पुलिस सतर्क

Tue, 23 Nov 2021 10:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, जोगिंद्रनगर(मंडी)/शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, जोगिंद्रनगर(मंडी)/शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 23 Nov 2021 10:40 PM IST
सार

विद्युत परियोजना में हथियारों से लैस सुरक्षा कर्मियों ने अब हर संदिग्ध वाहन की गहनता से तलाशी अभियान शुरू किया है। पंजाब राज्य की शानन और प्रदेश की बस्सी परियोजना में सुरक्षा का सख्त पहरा बिठाया गया है।

विज्ञापन
pathankot grenade attack high alert in himachal pradesh hydro power projects
शानन विद्युत परियोजना में वाहनों की जांच करते सुरक्षा कर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट में हुए ग्रेनेड हमले के बाद मंडी और कांगड़ा की सीमाओं पर पुलिस चौकस हो गई है। मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में पन विद्युत परियोजनाओं में सुरक्षा का हाई अलर्ट जारी हुआ है। पठानकोट में हुए ग्रेनेड हमले के बाद आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए यह सतर्कता बढ़ा दी गई है। विद्युत परियोजना में हथियारों से लैस सुरक्षा कर्मियों ने अब हर संदिग्ध वाहन की गहनता से तलाशी अभियान शुरू किया है। पंजाब राज्य की शानन और प्रदेश की बस्सी परियोजना में सुरक्षा का सख्त पहरा बिठाया गया है। वहीं, मंडी कांगड़ा सीमा पर घट्टा में भी पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर संदिग्ध वाहनों की निगरानी बढ़ाई है। 

विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस थाना चौक में भी पुलिस की टीम ने मंडी पठानकोट हाईवे से गुजरने वाले वाहनों के दस्तावेज जांचे और वाहनों में सवार आवागमन करने वाले यात्रियों की जानकारी हासिल की। यहां पर पुलिस थाने के सब इंस्पैक्टर हेम राज सैनी की अगुवाई में भारी पुलिस बल मौजूद रहा। गौरतलब है कि पठानकोट में हुए ग्रेनेड हमले के बाद पहले जिला कांगड़ा और मंडी जिला में सुरक्षा चौकस की गई है। हिमाचल प्रदेश में पंजाब राज्य के वाहनों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उपमंडल के निजी होटलों, गैस्ट हाउसों में बाहरी राज्यों के लोगों के पंजीकरण पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। पुलिस पैट्रोलिंग के दौरान हाईवे किनारे सटे होटलों पर भी यात्रियों के पंजीकरण को जांच रही है। वहीं, शहर में संदिग्ध गतिविधियों में शामिल राहगीरों से भी पूछताछ का अभियान शुरू हुआ है। बस अड्डा और रेलवे स्टेशन में भी पुलिस की पैट्रोलिंग बढ़ी है। उधर, इस बारे में डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि स्थानीय पुलिस को सुरक्षा पर और अधिक सजग रहने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस्सी और शानन प्रोजेक्टों में कड़ी सुरक्षा
एसई शानन हरीश शर्मा ने बताया कि शानन परियोजना में सुरक्षा के प्रबंध और अधिक सख्त किए गए हैं। चैकपोस्ट नंबर एक से आगे किसी भी अज्ञात वाहन को बिना पंजीकरण से प्रवेश निषेध किया गया है। सुरक्षाकर्मी तीनों पहर हथियारों से लैस होकर सुरक्षा का जिम्मा उठाए हुए हैं। वहीं, आरई बस्सी अरूण धीमान ने बताया कि बस्सी परियोजना  में सुरक्षा पर किसी भी प्रकार की चूक न रहे इसलिए मुख्य चैकपोस्ट से आगे किसी भी अपरिचित व्यक्ति का प्रवेश निषेध कर रखा है। पावर हाउस में तैनात कर्मचारियों के ड्यूटी रोस्टर के अनुसार ही प्रवेश करवाया जा रहा है।

कालका-शिमला रेल ट्रैक पर छेड़ा तलाशी अभियान
आतंकी धमकियां मिलने के बाद जीआरपी गवर्नमेंट रेलवे पुलिस ने शिमला रेलवे स्टेशन और कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर चलने वाली गाड़ियों में सुरक्षा के मद्देनजर सघन तलाशी अभियान शुरू किया है। कालका से शिमला पहुंचने वाली और शिमला से कालका रवाना होने वाली सभी गाड़ियों का निरीक्षण किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन परिसर पर भी यात्रियों और उनके सामान की तलाशी ली जा रही है। कालका शिमला रेलवे लाइन को यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर घोषित किया गया है।


कालका से टॉय ट्रेन के जरिये शिमला पहुंचने को देश विदेश के टूरिस्ट भी अधिमान देते हैं। मंगलवार को भी जीआरपी की टीम ने शिमला रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों का निरीक्षण किया। जीआरपी के डीएसपी पदम ठाकुर ने बताया कि शिमला रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म, ट्रेनों के अंदर यहां तक की सीटों के नीचे भी संदिग्ध सामान की तलाशी की जा रही है। रेलवे यार्ड, शिमला ऐक्सटेंशन में भी नियमित गश्त हो रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed