फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PAT: 2,000 online applications in 17 days for entrance test

पैट: प्रवेश परीक्षा के लिए 17 दिन में 2,000 ऑनलाइन आवेदन

Fri, 22 Apr 2022 11:43 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Apr 2022 11:43 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट)-2022 के लिए चार अप्रैल से दो मई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन
PAT: 2,000 online applications in 17 days for entrance test
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंजीनियरिंग के लिए युवाओं में काफी रुझान दिख रहा है। करीब दो साल बाद 15 मई को बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) होने जा रही है। 17 दिन में ही दो हजार के करीब अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। हर दिन परीक्षा के लिए 100 से अधिक आवेदन पहुंच रहे हैं। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट)-2022 के लिए चार अप्रैल से दो मई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन


बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा 15 मई और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट का संचालन 22 मई को होगा। पिछले 17 दिन में ही तकनीकी शिक्षा बोर्ड के पास लीट के लिए दो हजार के करीब आवेदन पहुंच गए हैं। कोविड काल के दौरान वर्ष 2020 और 2021 में बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट) के लिए परीक्षा नहीं हो सकी थी। इस दौरान मेरिट के हिसाब से अभ्यर्थियों प्रवेश दिया गया था। इससे कम अंक वाले अभ्यर्थियों को अपने पसंदीदा कोर्सों को चुनने से वंचित रहना पड़ा था। लेकिन, इस बार पैट और लीट में प्रवेश के लिए परीक्षा होगी। 

विज्ञापन

बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट) के लिए आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बोर्ड की वेबसाइट पर रोजाना 100 से अधिक आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आ रहे हैं। दो साल बाद होने वाली परीक्षा के लिए युवाओं में खासा उत्साह है। - आरके शर्मा, सचिव, हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed