{"_id":"64ce3d50b01e4afdf7052615","slug":"passing-out-parade-of-108-agniveers-at-14-gorkha-training-centre-subathu-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासिंग आउट परेड: उत्तराखंड के पवन जोशी बने बेस्ट रिक्रूट, चांदी की खुखरी से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासिंग आउट परेड: उत्तराखंड के पवन जोशी बने बेस्ट रिक्रूट, चांदी की खुखरी से सम्मानित
Sat, 05 Aug 2023 05:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, सुबाथू (सोलन)
अमर उजाला ब्यूरो, सुबाथू (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 05 Aug 2023 05:45 PM IST
सार
मुख्यातिथि ने पहले सेना वाहन में दीक्षांत समारोह का निरीक्षण किया और फिर बेस्ट रिक्रूट उत्तराखंड के पवन जोशी को चांदी की खुखरी से सम्मानित किया।
विज्ञापन
बेस्ट रिक्रूट को चांदी की खुखरी से सम्मानित करते मुख्यातिथि।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र में 108 अग्निवीरों ने 31 हफ्ते के कड़े प्रशिक्षण के बाद शनिवार को पासिंग आउट परेड में भाग लिया। सुबाथू के सलारिया स्टेडियम में सेना बैंड की देश भक्ति धुनों के बीच दीक्षांत परेड का आयोजन हुआ। इसमें ब्रिगेडियर आरएस राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अग्निवीर हिमाचल समेत उत्तराखंड, सिक्किम, जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब और हरियाणा से हैं।
विज्ञापन
प्रशिक्षण केंद्र की परंपरा के अनुसार देश की रक्षा में सभी जवानों को सेना के धर्मगुरु 24 सप्ताह के प्रशिक्षण के दौरान पहले ही शपथ ग्रहण करवा चुके हैं। शनिवार को मुख्यातिथि ने पहले सेना वाहन में दीक्षांत समारोह का निरीक्षण किया और फिर बेस्ट रिक्रूट उत्तराखंड के पवन जोशी को चांदी की खुखरी से सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने देश की पहली अग्निवीर सेना के जवानों और उनके अभिभावकों को भारतीय सेना में शामिल होने पर बधाई दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गोरखा सेंटर ने देश को वीर सेना देकर इतिहास रचा है। उन्हें विश्वास है कि सेंटर से प्रशिक्षण लेने वाले अग्निवीर जवानों की टुकड़ी भी भारतीय सेना में अलग पहचान बनाएगी। परेड में पहुंचे अग्निवीर सैनिकों के अभिभावकों ने अपने बच्चों में देश भक्ति का जुनून देखा तो ऐतिहासिक पलों को कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया।शपथ समारोह में पहुंचे अभिभावकों के मनोरंजन के लिए स्टेडियम में सेना के पीटी स्टाफ ने अपनी फिटनेस का परिचय दिया तो भी सेना की एक टुकड़ी ने खुखरी डांस के साथ दुश्मन का खात्मा करने का हुनर दिखाया।
विज्ञापन