फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Partial amendments made to the transfer and posting orders of HPPS officers issued on November 5, list release

Himachal: 5 नवंबर को जारी एचपीपीएस अधिकारियों के तबादला और तैनाती के आदेशों में आंशिक संशोधन, सूची जारी

Tue, 11 Nov 2025 05:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Nov 2025 05:19 PM IST
सार

 प्रदेश सरकार ने एचपीपीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति के संबंध में बीते 5 नवंबर को जारी आदशों में आंशिक संशोधन किया है।

विज्ञापन
Partial amendments made to the transfer and posting orders of HPPS officers issued on November 5, list release
हिमाचल पुलिस महानिदेशालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 7 एचपीएस अधिकारियों के तबादले और 9 अधिकारियों के तबादला आदेश रद्द कर दिए। साथ ही आठ अफसरों के तबादला आदेशों में फेरबदल किया है। छठी आईआरबी के लिए अंडर ट्रांसफर चल रहे एएसपी सागर चंद को अब एएसपी तृतीय आईआरआरबी लगाया है।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें किसका तबादला रद्द, किसे मिली नियुक्ति

विज्ञापन

पांचवीं आईआरबी अंडर ट्रांसफर चल रहे एएसपी राजेश कुमार को अब कमांडेंट होमगार्ड नवीं बटालियन धर्मशाला, एएसपी सिरमौर (नाहन) योगेश रोल्टा को एएसपी फिफ्थ आईआरबी, एएसपी सीआईडी मंडी के पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे भूपिंद्र सिंह बरागटा को कमांडेंट होमगार्ड राज्य मुख्यालय शिमला, एएसपी टीटीआर शिमला प्रमोद चौहान को एएसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय लगाया गया है। कमांडेंट होमगार्ड के पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे रत्न सिंह को अब एएसपी टीटीआर शिमला, डीएसपी स्टेट विजिलेंस कुल्लू अजय कुमार को डीएसपी थर्ड आईआरबी., एसडीपीओ कुल्लू चंद्रशेखर को डीएसपी ट्रैफिक शिमला, डीएसपी फोर्थ आईआरबी के लिए अंडर ट्रांसफर चल रहे राजीव मेहता को अब एसडीपीओ आनी, डीएसपी फर्स्ट आईआरबी अनिल कुमार को आईजी नार्थ रेंज धर्मशाला में स्टाफ ऑफिसर, डीएसपी विजिलेंस किन्नौर के पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे अनिल कुमार को छठी आईआरबी धौलाकुआं, डीएसपी विजिलेंस मुख्यालय शिमला नवीन झालटा को एसडीपीओ दाड़लाघाट, एसडीपीओ रामपुर के पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे हरनाम सिंह को अब डीएसपी स्टेट विजिलेंस किन्नौर, एसडीपीओ सरकाघाट संजीव कुमार गौतम को डीएसपी हेडक्वार्टर शिमला लगाया गया है। इसके साथ ही सरकार ने डीएसपी मुख्यालय जिला हमीरपुर नितिन चौहान को पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट करने को कहा है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि नितिन चौहान के तबादला आदेश अलग से जारी किए गए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके तबादला आदेश हुए रद्द
प्रदेश सरकार ने जिला सिरमौर के लिए अंडर ट्रांसफर चल रहे एएसपी नरेंद्र कुमार, डीएसपी पांचवीं आईआरबी बिलासपुर को अंडर ट्रांसफर चल रहे कमल किशोर, डीएसपी हेडक्वार्टर जिला सिरमौर के लिए अंडर ट्रांसफर चल रहे सिद्धार्थ शर्मा, डीएसपी फर्स्ट आईआरबी बनगढ़ के लिए अंडर ट्रांसफर चल रहे रमाकांत ठाकुर, एसडीपीओ चुवाड़ी के पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे शेर सिंह, डीएसपी मुख्यालय शिमला के लिए ट्रांसफर चल रहे एसडीपीओ मानवेंद्र, स्टेट विजिलेंस के लिए अंडर ट्रांसफर चल रहे नरेश कुमार, एसडीपीओ पांवटा साहिब के लिए अंडर ट्रांसफर चल रहे विजय कुमार और एसडीपीओ बद्दी के पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे योग राज के तबादला आदेश रद्द किए हैं।

अरविंद दिग्विजय नेगी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सीआईडी का जिम्मा
शिमला। प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी को पदोन्नति के बाद डीआईजी, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और सीआईडी शिमला का जिम्मा सौंपा है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे कमांडेंट हिमाचल प्रदेश प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा रोहित मालपानी को पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम नियुक्त किया है। पुलिस अधीक्षक जिला कुल्लू के पद से पुलिस मुख्यालय के लिए अंडर ट्रांसफर चल रहे कार्तिकेय गोकुलचंद्रन को कमांडेंट तृतीय आईआरबी पंडोह जिला मंडी में तैनात गया है। कमांडेंट तृतीय आईआरबी पदम चंद को कमांडेंट, प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा नियुक्त किया गया है। मुख्य सचिव ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed