फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Paraglider pilots will fly in Bir Billing from October 2

Kangra: बीड़ बिलिंग में 2 अक्तूबर से उड़ान भरेंगे पैराग्लाइडर पायलट

Wed, 25 Sep 2024 10:49 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Sep 2024 10:49 AM IST
सार

15 सितंबर के बाद से बिलिंग से नियमित तौर पर उड़ानें हो रही हैं, लेकिन विदेशी पायलटों ने बीड बिलिंग का रुख नहीं किया है।

विज्ञापन
Paraglider pilots will fly in Bir Billing from October 2
बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़-बिलिंग घाटी में मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने अब तक घाटी में दस्तक देने से परहेज किया है। 15 सितंबर के बाद से बिलिंग से नियमित तौर पर उड़ानें हो रही हैं, लेकिन विदेशी पायलटों ने बीड बिलिंग का रुख नहीं किया है। पिछले दो दिन में तीन-चार विदेशी पायलट बीड़ पहुंचे हैं, जबकि 2 अक्तूबर से बड़ी संख्या में विदेशी पायलटों के बीड़ में आने की उम्मीद है। माना जाता है कि विदेशी पायलट मौसम के उड़ानों के अनुकूल होने पर ही बीड़ का रुख करते हैं। 

विज्ञापन


मौसम की बेरुखी के कारण रोजाना मात्र 40 से 50 टेंडम उड़ानें ही संभव हो पा रही हैं और दोपहर 12 बजे के बाद मौसम का मिजाज उड़ानों के अनुकूल नहीं रह रहा है। उधर, 2 नवंबर से पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के समय बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पायलट उड़ानों के लिए मौजूद रहेंगे। अक्तूबर और नवंबर में घाटी में रौनक की उम्मीद है। बीड़ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश अबरोल ने बताया कि अभी पर्यटन व्यवसाय ने रफ्तार नहीं पकड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed