{"_id":"647493ad80cf23bb980de67c","slug":"paraglider-crash-in-kullu-s-fly-dobhi-site-female-tourist-including-pilot-injured-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paraglider Crash: कुल्लू की फ्लाइन-डोभी साइट में पैराग्लाइडर क्रैश, पायलट समेत पर्यटक महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paraglider Crash: कुल्लू की फ्लाइन-डोभी साइट में पैराग्लाइडर क्रैश, पायलट समेत पर्यटक महिला घायल
Mon, 29 May 2023 05:36 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 29 May 2023 05:36 PM IST
सार
कुल्लू जिले की ऊझी घाटी के तहत फ्लाइन-डोभी साइट में एक पैराग्लाइडर क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत एक पर्यटक महिला घायल हो गई है।
विज्ञापन
फ्लाइन-डोभी साइट में पैराग्लाइडिंग(फाइल)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की ऊझी घाटी के तहत फ्लाइन-डोभी साइट में एक पैराग्लाइडर क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत एक पर्यटक महिला घायल हो गई है। दोनों का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार किया जा रहा है। दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन में शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है एक दंपती सोमवार को फ्लाइन-डोभी की पैराग्लाइडिंग साइट पर साहसिक गतिविधि का आनंद लेने के लिए पहुंचा। सबसे पहले पर्यटक महिला के पति ने उड़ान भरी, जो सफल रही। इसके बाद महिला ने उड़ान भरी, लेकिन इस बीच पैराग्लाइडर क्रैश हो गया। पायलट और महिला पर्यटक जमीन पर गिर गए। दोनों को हादसे में चोटें आईं।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी हासिल की। गौर रहे कि पिछले दिनों भी डोभी में एक प्रशिक्षु पायलट पैराग्लाइडिंग के दौरान चोटिल हो गया था। उधर, एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि हादसे में पायलट विवेक 25, निवासी ग्राहण, तहसील व जिला कुल्लू का उपचार कुल्लू अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।
विज्ञापन