फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Para Workers Recruitment: 4000 posts to be filled in Himachal Jal Shakti Department

Para Workers Recruitment: हिमाचल जल शक्ति विभाग में भरे जाएंगे पैरा वर्कर के 4,000 पद

Wed, 15 Jun 2022 09:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jun 2022 09:01 PM IST
सार

 राज्य के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार से जल जीवन मिशन के लिए 4,500 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के दूसरे चरण में पेयजल परियोजनाओं को मजबूत किया जाना है। 

विज्ञापन
Para Workers Recruitment: 4000 posts to be filled in Himachal Jal Shakti Department
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग में पैरा वर्करों के 4,000 पद भरेगा। इनकी तैनाती नई पेयजल परियोजना में की जाएगी। राज्य के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार से जल जीवन मिशन के लिए 4,500 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के दूसरे चरण में पेयजल परियोजनाओं को मजबूत किया जाना है। इस काम को वर्ष 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है। पहले चरण में घरों में नलके लगाए गए हैं। केंद्र सरकार के निर्देश पर बर्फ संरक्षण के लिए मंडी जोन में 353 करोड़ अलग से खर्च होंगे।

विज्ञापन


दुर्गम और बर्फ से ढके क्षेत्रों में पानी की समस्या रहती है और गर्मी में पानी नहीं मिलता है। यहां पर बर्फ संरक्षण से पानी जुटाया जाएगा। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत 379 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा 550 करोड़ के सिंचाई प्रोजेक्ट मंजूरी के लिए केंद्र को भेजे जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि 1,007 करोड़ रुपये बाढ़ नियंत्रण पर खर्च होने हैं। मंडी के प्रस्तावित हवाई अड्डे के पास सुकेती के तटीकरण के लिए 485 करोड़ खर्च करने प्रस्तावित हैं। ठियोग की पेयजल समस्या दूर करने के लिए 160 करोड़ और कसौली और परवाणू पेयजल परियोजना पर 110 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed