फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Papers of 18 post codes were leaked, vigilance report revealed

HPSSC Paper Leak Case: 18 पोस्ट कोड के पेपर हुए लीक, विजिलेंस की रिपोर्ट में खुलासा, आयोग किया सील

Tue, 21 Feb 2023 09:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Feb 2023 09:01 PM IST
सार

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में 18 पोस्ट कोड के पेपर लीक हुए हैं। विजिलेंस की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। विजिलेंस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि आयोग की विश्वसनीयता और निष्ठा संदेह के घेरे में है। 

विज्ञापन
Papers of 18 post codes were leaked, vigilance report revealed
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में 18 पोस्ट कोड के पेपर लीक हुए हैं। विजिलेंस की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। विजिलेंस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि आयोग की विश्वसनीयता और निष्ठा संदेह के घेरे में है। यह जनहित में नहीं होगा कि संस्थान वर्तमान स्थिति में काम करता रहे। विजिलेंस की ओर से इस मामले में जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की आशंका है। बता दें प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग का अस्तित्व खत्म हो गया है। राज्य सरकार ने इसे भंग कर दिया है। मंगलवार देर शाम को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


 शिमला में पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में हुईं अनियमितताओं के मद्देनजर राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को तत्काल प्रभाव से भंग करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि तीन साल से पेपर लीक हो रहे थे। पेपर बिक रहे थे। पूरी जांच में पाया गया है कि इस मामले में निम्न से उच्च स्तर तक के अधिकारी शामिल थे। इस दृष्टि से यह कड़ा फैसला लेना पड़ा है। पेपर लीक मामलों में जो भी शामिल हैं, उनके खिलाफ जांच चल रही है। कुछ को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग किया सील, सुरक्षा कर्मी किए तैनात
कर्मचारी चयन आयोग को भंग करने की अधिसूचना जारी होने के बाद आयोग के पूरे भवन को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही यहां पर सुरक्षा कर्मी की तैनात कर दी गई है। आयोग में सेवारत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकार के आदेशों का पालन करने के लिए कह दिया है, ताकि बुधवार से कोई अधिकारी व कर्मचारी चयन आयोग में ड्यूटी पर न आए। उधर, एडीसी हमीरपुर एवं हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के ओएसडी जितेंद्र सांजटा ने कहा कि सरकार के आदेशों के तहत आयोग के गेट पर ताला लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed