{"_id":"652e40bca11d1ed9180997e0","slug":"paonta-sahib-bar-association-s-indefinite-strike-continues-for-the-fifth-day-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा साहिब बार एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल, विरोध रैली भी निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा साहिब बार एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल, विरोध रैली भी निकाली
Tue, 17 Oct 2023 06:02 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Oct 2023 06:02 PM IST
सार
बार एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। माजरा थाना क्षेत्र को लेकर जारी अधिसूचना के खिलाफ हड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
पांवटा साहिब बार एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बार एसोसिएशन पांवटा साहिब की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रही। बार संघ अध्यक्ष नितिन शर्मा की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने मुख्य बाजार में अपनी मांग को लेकर विरोध रैली भी निकाली। इसके बाद अधिवक्ता चैंबर परिसर में धरना पर बैठ गए। इस दौरान क्षेत्र के चयनित जिला परिषद सदस्य, बीडीसी और पंचायत प्रतिनिधि भी अधिवक्ताओं की इस मांग के समर्थन में पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जनहित में इस फैसले को बदला जाए। ऐसा नहीं होता तो अधिवक्ताओं के साथ सड़कों पर उतर कर आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता टीएस शाह, डीसी खंडूजा, एसआर शर्मा, ओपी चौहान, एके सरीन, आरके शर्मा, अनिंद्र सिंह नोटी, समेत बार एसोसिएशन के अन्य सदस्य विशेषरूप से मौजूद रहे। पांवटा बार संघ अध्यक्ष नितिन शर्मा ने कहा कि ये आम जनता के हितों की ही लड़ाई है। एक छोटे सा चालान भुगतने के लिए भी लोगों को अब नाहन जाना पड़ेगा। इसलिए माजरा थाना क्षेत्राधिकार को पहले की तरह ही पांवटा अदालत के अधीन ही रखा जाए।
विज्ञापन
ये जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य माजरा अमृत कौर, बीडीसी अध्यक्ष पांवटा हितेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, प्रधान संघ पांवटा के प्रधान देवराज नेगी, भैला पंचायत प्रधान मनीष तोमर, माजरा पंचायत प्रधान दीपिका खंडूजा, पुरुवाला पंचायत प्रधान सुषमा देवी, पीपलीवाला के प्रधान मोहम्मद सफी, मेलियों के प्रधान साबर अली, कोटड़ी व्यास के प्रधान और प्रधान संघ सचिव सुरेश चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य चैन सिंह, पूर्व बीडीसी मिश्रवाला फरीज खान, धौलाकुआं के पूर्व प्रधान मलकीत सिंह, पुरुवाला उप प्रधान इरफान और माजरा के उप प्रधान अनूप समेत पंचायत प्रतिनिधियों ने पांवटा पहुंच कर हड़ताल को समर्थन दिया।
विज्ञापन