फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Paonta Sahib Bar Association's indefinite strike continues

Sirmour News: पांवटा साहिब बार एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, निकाली रैली

Mon, 30 Oct 2023 05:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 30 Oct 2023 05:19 PM IST
सार

 अधिवक्ताओं ने सोमवार को अधिसूचना के खिलाफ मुख्य बाजार में विरोध रैली निकालकर खूब नारेबाजी की। 

विज्ञापन
Paonta Sahib Bar Association's indefinite strike continues
बार एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, निकाली रैली - फोटो : संवाद

विस्तार

पांवटा बार एसोसिएशन की ओर से माजरा थाना के क्षेत्राधिकार को नाहन कोर्ट को देने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। अधिवक्ताओं ने सोमवार को अधिसूचना के खिलाफ मुख्य बाजार में विरोध रैली निकालकर खूब नारेबाजी की। अधिवक्ताओं की 13 अक्तूबर से हड़ताल जारी है। अधिवक्ता प्रदेश उच्च न्यायालय इसकी अधिसूचना रद्द करने की मांग कर रहे हैं। बार एसोसिएशन पांवटा इकाई के प्रधान नितिन शर्मा ने कहा कि माजरा पांवटा साहिब केवल 6 किलोमीटर व नाहन 40 किलोमीटर दूर है। इसलिए दर्जनों पंचायत क्षेत्र के लोगों व अधिवक्ताओं  को होने वाली दिक्कतों को लेकर प्रदर्शन व हड़ताल जारी है, जिसमें इन पंचायत क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों जिला परिषद सदस्यों, बीडीसी व पंचायत प्रतिनिधियों को भी सहयोग मिल रहा है।

विज्ञापन


सोमवार को भी अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता चैंबर कक्ष के कैंपस विरोध रैली निकाली। रैली गीता भवन, मुख्य बाजार, मस्जिद गली से वापस लघु सचिवालय तक पहुंची। अधिवक्ताओं ने कहा कि उच्च न्यायालय प्रशासन इस अधिसूचना को लेकर पुन: विचार करें। माजरा थाना की ज्यूरीडिक्शन नाहन कोर्ट किए जाने पर लोगों को 35 से 40 किमी दूरी तय करनी पड़ेगी। नई अधिसूचना जारी होने पर एमबी एक्ट के चालान भुगतने या किसी आपराधिक मामले नाहन कोर्ट में जाना होगा। लिहाजा, पहले की तरह व्यवस्था बनाए रखी जाए। इस मौके पर बार संघ पांवटा के महासचिव दिनेश चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता डीसी खंडूजा, टीएस शाह, नंदलाल परवाल, राजेंद्र शर्मा, एसआर शर्मा, पलविंदर सिंह, आत्मा राम शर्मा, राजेंद्र नेगी, हरप्रीत शाह व हिमांशु परवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed