फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pandit Tulsi Ram was famous among people as Babuji

लोगों के बीच बाबू जी के नाम से विख्यात थे पंडित तुलसी राम

Wed, 18 Nov 2020 10:34 AM IST
Krishan Singh रणजीत शर्मा, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
रणजीत शर्मा, अमर उजाला, भरमौर (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Nov 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
Pandit Tulsi Ram was famous among people as Babuji
दिवंगत पूर्व विस अध्यक्ष पं. तुलसी राम - फोटो : अमर उजाला

दिवंगत पूर्व विस अध्यक्ष पं. तुलसी राम बाबू जी के नाम से विख्यात थे। प्रतिभा के धनी पंडित तुलसी राम राजनीति में कम बोलने वाले शख्स थे, लेकिन बात जब विकास की होती थी तो वे अपना पक्ष मजबूती के साथ रखते रहे। भरमौर-पांगी के लिए किए गए उनके विकासात्मक कार्यो के लिए पं. तुलसी राम बाबू जी के नाम से मशहूर रहे। भरमौर-चौबिया सड़क, भरमौर में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी का पद लाना, मिनी सचिवालय आदि कार्य उनके कार्यकाल में ही हुए।

विज्ञापन


हरच्छू तक बस सुविधा मुहैया करवाने के लिए वह तत्पर रहे। ग्रामीणों को बार-बार फल-फूल और सब्जी उगाने के लिए प्रेरित करते रहते थे। सोमवार देररात 11 बजे कांगड़ा में अपने निवासी स्थान में पंडित तुलसी राम ने अंतिम सांस ली। देर रात शव को पैतृक घर भरमौर में लाया गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही लोग उनके अंतिम दर्शनों के लिए उनके पैतृक निवास स्थान में जुटे और अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए। पूर्व विस अध्यक्ष को तिरंगें में अंतिम संस्कार के लिए लाया गया। पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed