{"_id":"5f562d4ae1eb6d196c219c67","slug":"panchayat-wardbandi-and-voter-list-work-delayed-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में पंचायतों की वार्डबंदी और मतदाता सूची का काम अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में पंचायतों की वार्डबंदी और मतदाता सूची का काम अटका
Tue, 08 Sep 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 08 Sep 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
पंचायत-सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया के चलते वार्डबंदी और मतदाता सूची का काम अटका है। प्रदेश सरकार ने 310 नई पंचायतों के गठन को लेकर तीन अधिसूचनाएं जारी की थीं। अब लोगों की आपत्तियों को निपटारा भी कर लिया गया है। इसके बावजूद अभी तक सरकार ने इसकी अंतिम अधिसूचना जारी नहीं की है। हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग बेसब्री से इंतजार कर रहा है कि सरकार नई पंचायतों की अंतिम अधिसूचना जारी करे।
विज्ञापन
इसके बाद आयोग सभी पंचायतों की मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। आयोग के अधिकारी बताते हैं कि पंचायतों की सही संख्या सामने आने के बाद ही पंचायतों की वार्ड बंदी का काम शुरू किया जा सकेगा। वार्ड बंदी के बाद पंचायतों में पदों के आरक्षण का काम होना है। इसके बाद पंचायतों की मतदाता सूचियां तैयार की जाएंगी।
विज्ञापन
क्या कहते हैं आयोग के चुनाव अधिकारी
हिमाचल चुनाव आयोग के चुनाव अधिकारी संजीव महाजन कहते हैं कि पंचायतों की सही संख्या मालूम होने के बाद ही पंचायतों में वार्डबंदी की जा सकेगी। इसके बाद पंचायतों की मतदाता सूचियां बनाने के काम को आयोग शुरू कर पाएगा। आयोग नई पंचायतों की अंतिम अधिसूचना का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन