फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Panchayat secretary died in a road accident in Jogindernagar

Road Accident: जोगिंद्रनगर में सड़क हादसे में पंचायत सचिव की मौत

Wed, 21 Jun 2023 10:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Jun 2023 10:18 PM IST
सार

पंचायत सचिव जब कार में सवार होकर घर जा रहा था तभी द्राहल के नजदीक उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहाड़ी से टकरा गई। 

विज्ञापन
Panchayat secretary died in a road accident in Jogindernagar
सड़क हादसे में पंचायत सचिव की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

जोगिंद्रनगर में बुधवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में पंचायत सचिव की मौत हो गई। मृतक अजय (44)निवासी बसाहीधार द्रुबल और बुहला भडियाडा पंचायत में सचिव पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार घर जाते समय द्राहल के नजदीक पंचायत सचिव की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहाड़ी से टकरा गई।  इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे नागरिक अस्पताल में 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए लाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक अजय अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। मृतक की माता बयासा देवी भी पूर्व में पंचायत प्रधान रह चुकी हैं। वहीं, पंचायत सचिव की हादसे में मौत से तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। समूचे उपमंडल में शोक की लहर है।  पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया की सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। शव का पोस्टमार्टम कर गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed