फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Panchayat elections: Reservation roster of Shimla district released, see full list here

पंचायत चुनाव: शिमला जिले का आरक्षण रोस्टर जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Mon, 14 Dec 2020 08:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Dec 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Reservation roster of Shimla district released, see full list here
शिमला - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के शिमला जिले में जिला परिषद सदस्य, पंचायत प्रधान और पंचायत समिति अध्यक्ष के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए  शिमला जिला परिषद सदस्य, पंचायत प्रधान और पंचायत समिति का आरक्षण रोस्टर जारी  किया है।बसंतपुर पंचायत समिति अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। इसी तरह मशोबरा, टूटू, चौपाल, छौहरा में सामान्य महिला वर्ग, ठियोग और ननखड़ी में अजा महिला वर्ग के अलावा रामपुर, नारकंडा, जुब्बल-कोटखाई, कुपवीं और रोहड़ू में पंस अध्यक्ष पद अनारक्षित रहेगा।

विज्ञापन


बसंतपुर खंड का रोस्टर
 विकास खंड बसंतपुर की पंचायत घैणी, डुमैहर, घरयाणा, नीन, ओगली, खटनोल, मढोलघाट, चेबड़ी और नैहरा अनारक्षित हैं। इसी तरह शकरोड़ी, धरोगड़ा तथा रेवग अजा और चलाहल, देवला, बसंतपुर, चनावग, थाची, बाग, कोटला, जूणी और मझीवड सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। इसके अलावा करयाली, भराड़ा, हिमरी, अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। 
विज्ञापन


मशोबरा विकास खंड में यह रहेगा रोस्टर 
 मशोबरा विकास खंड की पंचायत चैडी, जनेड़घाट, जुन्गा, घडोत कडैहरी, भड़ेच, डुम्मी, मूलकोटी, बलोग, कोटी, गुम्मा अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित हैं। पुजारली, चमियाणा, बल्देंयां, ढली और कोलू जुब्बड अनुसूचित जाति महिला वर्ग, मैहली, कुफरी श्वाह, मलयाणा, बर्मू, पटगैहर अजा वर्ग, भौंट, दरभोग, नाला, मशोबरा, पगोग, सतलाई, नालदेहरा, रझाणा, मांजू और पीरन सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रधान आरक्षण सूची यहां क्लिक कर देखें

 

जिला परिषद के लिए यहां क्लिक करें

ठियोग विकास खंड में 20 पंचायतों में प्रधान पद अनारक्षित

विकास खंड ठियोग की पंचायत महोरी, क्यारा, सरोग, शड़ी मतियाना, नहोल, कुठार, पुंदर, टिक्कर, कलींड, कलजार मतियाना, महोग, क्यार, चरैन टिक्कर, चियोग, भराड़ा, चिखड, कथोग, देवठी, धारतरपुनू और सरीवन पंचायत अनारक्षित के लिए आरक्षित है। घोड़ना, बासाधार, सतोग, रौणी मतियाणा, धरेच, संधू, टियाली, मुंडू,  अजा वर्ग और देहना, घूंड, बागड़ी, ददास, केलवी, मझार, गवाही, शरमला, अजा महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। धार कंदरू, भराणा, भाज, क्यारूट, शटैयां, पडगैयां, बलग, देवरीघाट, जैस, धर्मपुर, बासा ठियोग, धगाली, कोट शिलारू, बडोग, कलिंडा मतियाना, बणी, मखडोल, कमाह, बगैण और डमयाणा पंचायत में प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग के अलावा पंचायत सेंज, धमांदरी, बलधार अन्या पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।

विकास खंड टुटू में यह रहेगा आरक्षण
विकास खंड टुटू की 13 पंचायतें ओपन और 12 सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं। विकास खंड टुटू की पंचायत आनंदपुर, शोघी, बड़ई, गलोट, पाहल, पीपलीधार, गनेवग-नेहरा, जलेल, कोट, नेरी, चलहोग और शवलाघाट पंचायत सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। बागी, भलोह, गिरब-खुर्द, चनोग, टुटू, थड़ी, घेच-कोहबाग, ओखरू, रामपुर-क्योथल, शकराह, घंडल, दुधालटी और जनोल अनारक्षित वर्ग और बठमाणा-जाबरी, सांगठी-सन्होग, बाईचड़ी और धमून पंचायत अजा वर्ग के अलावा चायली, मायली, मूलबरी, घृणाहटटी और हलोग-धामी अजा महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।

छौहारा खंड और ननखड़ी का रोस्टर 

विकास खंड छौहारा की पंचायत जांगला, गवास, धगोली, आंध्रा, खावल, कलोटी, डिस्वाणी, शिलादेश, क्वार, मसली, तांगणू-जांखलिख और बनोटी पंचायत अनारक्षित हैं। इसी तरह भेतियानी, धंदरवाड़ी, ढाकगांव, खशधार, पेखा पंचायत अजा महिला वर्ग, गांवसारी, सिंदासली, रोहल और खरशाली पंचायत अजा वर्ग और रनोल, दिउदी मायला, कुलगांव, जिस्कून, जाखा, डोडरा, टिक्करी, थाना, टोडसा, भंफड और सारीबासा पंचायत सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।


विकास खंड ननखड़ी की पंचायत थैली-चकटी, शोली, अडडू, जाहु, खमाड़ी टिप्पर-मझोली और खुनी-पनोली अनारक्षित है। थाना ननखड़ी और बड़ाच अजा वर्ग, खड़ाहन, करांगला, देलठ, कलेडा-झेवटी, बडोग और गाहन सामान्य महिला वर्ग के अलावा बगलती, कुंगल-बाल्टी और खोलीघाट पंचायत अजा महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।

विकास खंड रामपुर 

विकास खंड रामपुर की पंचायत नीरथ, रचोली, देवनगर, झाकड़ी, लबाना-सदाना, कूहल, तकलेच, मशनू, फूंजा, सराहन, काशापाट और बौंडा पंचायत प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। इसी तरह शिंगला, डंसा, शाहधार, गोपालपुर, सनारसा, दरकाली, दोफदा, सरपारा, धारगौरा, देवठी, मुनीश और दतनगर पंचायत प्रधान पद अनारक्षित है। वहीं भढ़ावली, क्याव, बाहली, गानवी, बधाल और त्यावल-ज्यरूी पंचायत अजा महिला वर्ग के अलावा लालसा, नरैण, जघोरी, किन्नू, फांचा और कूट अजा वर्ग के लिए आरक्षित है।

विकास खंड रोहड़ू 
विकास खंड रोहड़ू की पंचायत दलगांव, मुंछाड़ा, कुटाडा, गावणा, कुठाड़ी, करासा, खंगटेडी, बाड़ीधार, अढ़ाल, करालश, बराल और पारसा पंचायत अनारक्षित है। जगोठी, समोली, बशला, शरोग-भराड़ा, टिक्कर, भलाड़ा, हंसटाडी, सीमा-रंटाडी, पुजारली-3, लोअर कोटी, शेखल, पुजारली-4 और शरौंथा पंचायत प्रधान पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। इसके अलावा शील, खारला, करछाड़ी, भलून, भमनोली और उखली-मेंहदली पंचायत अजा वर्ग और धराड़ा, ब्रासली, समरकोट, कुंई, कडीवन और कटलाह पंचायत प्रधान पद अजा महिला वर्ग के लिए आरिक्षत है।

विकास खंड चौपाल 

विकास खंड चौपाल की पंचायत देवत, मशडोह, पौडियां, पंदराड़ा, चैईजन, भराणू, पुजारली, रूसलाह, बम्टा, झिकनी पुल, धवास, लिंगजार, थाना, पौलिया, सरांह, चांजू-चौपाल, लालपानी और ननाहर पंचायत प्रधान पद अनारक्षित है। बिजमल, खददर, बागन, गौरली-मडावग, सरी और मुंडली अनुसूचित जाति वर्ग के अलावा मकडोग, किरन, खुंदनेवल, बगाहर, माटल, जोडना, थरोच पंचायत अजा महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। इसी तरह मानू-भाविया, बौहर, हलाउ, केदी, कुताह, थुंदल, जावग-छमरोग, झीना, मधाना, धन्नत, खगना, चंदलोग-नेरवा, गढ़ा, टिक्करी, दईया दौची, पवाहन और टेलर पंचायत सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।

विकास खंड कुपवी 
विकास खंड कुपवी में कंडा-बन्हा, जुब्बली, कोठी-अहनोग अजा महिला वर्ग, झोकड, धौताली, मालत और बावत पंचायत अनारक्षित वर्ग, बांदल-कफलाह और भालू पंचायत अजा वर्ग, धार-चांदना, नौरा-भौरा, कुलग और चडोली पंचायत सामान्य महिला वर्ग और जुडू-शिलाल पंचायत अन्य पिछड़ा वर्ग, जबकि मझोली पंचायत अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरिक्षत है।

नारकंडा विकास खंड 

विकास खंड नारकंडा की पंचायत की किरटी, दलान, शमाथला, कोटीघाट, शिवान, करैवथी, जंजैली, मंगसू, शलौटा और जदूण पंचायत प्रधान पद अनारक्षित है। जार, बटाडी, बड़ागांव, बनाहर और खनेटी पंचायत अजा महिला वर्ग, डीव, जरोल, सिंहल-नारकंडा और थानाधार पंचायत अजा वर्ग के अलावा कोटगढ़, कांगल, मलेंडी, भरैडी, मौगड़ा, मैलन, कुमारसैन, मधावनी और भुटटी पंचायत सामान्य महिला वर्ग के लिए आरिक्षत है।

कोटखाई विकास खंड 
जुब्बल- कोटखाई विकास खंड के लिए नकराड़ी, झड़ग, झाल्टा, क्यारवीं, चौगन-कुलटी, मंढोल, कोट-कायना, पराली-बदरूनी, पंदराणू, अन्टी, बरथाटा, महासू, हिमरी, घंडा-भड़ेच, देवरी-खनेटी, बढाल, गुम्मा, मांदल और नगान पंचायत अनारक्षित है। इसी तरह पूड़ग, सारी, सरस्वती नगर, धार, दरकोटी, भोलाड़, पराली, रामनगर, रावलाक्यार, जय पीड़ी माता, बागडुमैहर, नंदपुर, क्यारी, गिल्हाड़ी, पनोग, प्रेमनगर, रांवी, बखोल, पांदली और देवगढ़ पंचायत सामान्य महिला वर्ग के लिए आरिक्षत है। कलबोग, रतनाड़ी, झागटान, कठासू, बगाहर और कुडडू पंचायत अनुसूचित जाति महिला वर्ग के अलावा शिल्ली, गरावग, बाघी, थाना, थरोला और सोंलग पंचायत अजा वर्ग के लिए आरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed